{"_id":"59d92b044f1c1bcd538b645e","slug":"181507404548-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा कोमल व रीना ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा कोमल व रीना ने जीता गोल्ड मेडल
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा कोमल और रीना ने जीता गोल्ड मेडल
चरखी दादरी।
हाल ही में हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में डीएसएम पब्लिक स्कूल असावरी की आठवीं कक्षा की दो छात्राओं ने गोल्ड मेडल जीते हैं। निदेशक अरुण सांगवान ने बताया कि छात्रा कोमल पुत्री सुनील कुमार और रीना पुत्री संजय ने 34 किलोग्राम और 32 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर खुशी जताकर स्कूल प्रबंधक अरुण सांगवान और प्राचार्य सुखबीर सिंह ने खिलाड़ियों के माता- पिता व कोच का आभार जताया। अरुण सांगवान ने कहा कि शिक्षा के साथ- साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेल आज के समय में कॅरियर का अच्छा माध्यम बन रहा है ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वे खेलों की सभी क्रियाओं में भाग लें।