{"_id":"f17983474f2c80f1aad886ee00eb01ae","slug":"173-million-will-be-lit-off-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"173 करोड़ से चमकेगा गेट ऑफ हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
173 करोड़ से चमकेगा गेट ऑफ हरियाणा
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के 20 बड़े शहरों में शुमार गेट ऑफ हरियाणा (बहादुरगढ़) शहर को अमृत योजना में शामिल किया गया है। योजना के तहत मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने 173 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को विधायक नरेश कौशिक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र से मिली धनराशि से शहर की तस्वीर बदल जाएगी।
विधायक ने बताया कि अटल मिशन फोर रेजूवेशन एंड अर्बन ट्रांसफोरमेशन (अमृत) योजना के तहत बहादुरगढ़ में यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए दस करोड़ रुपये, दस करोड़ रुपये शहर के पार्कों में सुधार व सौंदर्यीकरण के लिए तथा 153 करोड़ रुपये पेयजल, सीवरेज और जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
सभी विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेज दिए गए हैं। जल्द ही विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
153 करोड़ से सुधरेगी मूलभूत सुविधाएं
विधायक ने बताया कि जनस्वास्थ विभाग को 153 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें 81 करोड़ रुपये से सीवरेज की नई लाइनें, लाइनों में बढ़ोतरी, लाइनपार व नजफगढ़ रोड पर विभागीय सीवरेज ट्रीटमेंट प्लंाटों का विस्तारीकरण होगा।
विज्ञापन
शहर की सबसे पुरानी समस्या जलभराव का स्थायी समाधान किया जाएगा, इस कार्य के लिए 27 करोड़ रुपये के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। पेयजल आपूर्ति में सुधार पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
चार नए बूस्टर बनेंगे
पत्रकार वार्ता में जनस्वास्थ विभाग के कार्यकारी अभियंता एसके जैन ने बताया कि शहर में पेयजल आपूर्ति के विस्तारीकरण के तहत सुभाष नगर, छोटूराम नगर, पटेल नगर और डीआईजी कॉलोनी में नए वाटर बूस्टर बनेंगे।
वाटर सप्लाई को निरंतर बनाए रखने के लिए दस बिजली आपूर्ति के फीडर भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए विभाग दो कॉल सेंटर भी खोलेगा।
इंटरसिटी के लिए 10 करोड़
विधायक ने बताया कि शहर की आबादी व क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए 10 करोड़ रुपये इंटरसिटी बस सेवा पर खर्च किए जाएंगे। फिलहाल अमृत योजना के तहत लो-फ्लोर बसें चलाई जाएगी।
इसके लिए योजना बनाकर एस्टीमेट तैयार करवाया जा रहा है। इंटरसिटी बस सेवा शुरू होने से लोगों को शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में आवागमन की सुविधा होगी।
विधायक ने कहा कि हलके में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। पांच वर्षों में जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास करवाया जाएगा।