{"_id":"5c71a1debdec2259c006ab97","slug":"171550950878-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना रहा जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। मांगें पूरी करवाने की मांग के लिए बिजली कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी स्थानीय मंडल कार्यालय में धरना एवं प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनिट प्रधान ओमवीर कालेहर ने किया। ओमबीर कालेहर ने कहा कि दो जनवरी को मुख्य अभियंता हिसार के साथ बैठक में हुए समझौते को आज तक लागू नहीं किया जा सका है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि एक फरवरी से कार्यालयों में लिपिकीय सीटों पर कार्यरत सभी तकनीकी कर्मियों को फील्ड में ड्यूटी पर भेज दिया जाएगा लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।
बिजली कर्मी नेता ओमबीर ने कहा कि निगम ने एएलएम व एलएम को टेलीफोन ऑपरेटर की ड्यूटी सौंप रखी है। उन्होंने कहा कि निगम में सक्षम योजना के तहत भी काफी कर्मचारी कार्यरत हैं जो टेलीफोन आपरेटर का काम कर सकते हैं। एक महीने से जांच के नाम पर ईपीएफ घोटाले को लटकाया जा रहा है। प्रधान दलवीर ने इस घोटाले की जांच करके फर्म के खिलाफ केस दर्ज करवाने की मांग की है।
सुनील शर्मा ने डीसी रेट पर लगे कर्मियों को हर माह की सात तारीख से पहले वेतन देने की मांग की। सर्कल सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि जब तक इन मांगों को लागू नहीं किया जाता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इन कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महेश कुमार, बुद्धराम, अमीर सिंह, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, अमरचंद, हर्ष कुमार, ईश्वर सिंह, राकेश, जसवीर, जयभगवान, राजीव, रवि, श्रीभगवान आदि बिजली कर्मी उपस्थित थे।