फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नगर पार्षदों ने सीएम को सामूहिक इस्तीफे सौंपने की दी चेतावनी

नगर पार्षदों ने सीएम को सामूहिक इस्तीफे सौंपने की दी चेतावनी

Mon, 09 Jul 2018 06:10 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
नगर पार्षदों ने सीएम को सामूहिक इस्तीफे सौंपने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
लचर सीवरेज व्यवस्था, बिजली सहित कई समस्याओं को लेकर सोमवार को शहर के पार्षद बैठक आयोजित करेंगे। पार्षदों ने इस समस्या का जल्द ही समाधान न होनेे पर सामूहिक रूप से इस्तीफा दिए जाने की भी चेतावनी है। वार्ड-20 से महिला पार्षद रचना देवी व वार्ड-दो के पार्षद महेश गुप्ता ने सोमवार को होने वाली बैठक की पुष्टि करते हुए बताया कि नगर परिषद कार्यालय में सुबह 10 बजे शहर के सभी वार्डों के पार्षदों की बैठक होगी। इसमें शहर की लचर सीवरेज व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं पर चिंतन किया जाएगा।
पार्षद रचना देवी ने बताया कि इस समय शहर में सीवरेज लाइन ब्लॉक पड़ी हैं। गत जून में हुई 60 एमएम बारिश से ही शहर की स्थिति खराब हो गई। आज तक बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी हैै। बरसाती नालों की सफाई का कार्य समय पर पूरा नहीं किया गया। सीवरेज लाइनों की सफाई नहीं की गई, जिससे कॉलोनियों की गलियों से दूषित एवं सीवरेज के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। कई भागों में सीवरेज ओवरफ्लो होने पर मकानों में पानी घुस जाता है जिससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

वार्ड-दो के पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि सोमवार को होनेे वाले मीटिंग में ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सभी पार्षद अपना सामूहिक रूप से इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप देंगे और अपने वार्ड की जनता से माफी मांग लेंगे कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। अधिकारी पार्षदों की सुनते तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पार्षद ने बताया कि जब अधिकारियों से कहा जाता है तो अधिकारी उनसे बात तक नहीं करते। अधिकारी उनकी मानते नहीं है। बिजली के कट बार-बार लग रहे हैं। किसी एरिया में बिजली पोल से फ्यूज उड़ जाता है तो उसे ठीक तक नहीं किया जाता, जिससे लोगों को परेशानी होती है। बिजली के बार-बार कटों से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को होनेे वाली पार्षदों की बैठक में इन समस्याओं पर गहनता से चर्चा की जाएगी। अगर उनकी समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो सभी पार्षद एकजुट होकर सामूहिक तौर अपने इस्तीफे देने को मजबूर होंगे। इसे लेकर जल्द ही सीएम से मिलने का भी समय मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed