{"_id":"5a8b320a4f1c1b641f8b699b","slug":"171519071754-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांझी मदद : जरूरतमंदों के लिए विशेष मुहिम के तहत 1291 को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांझी मदद : जरूरतमंदों के लिए विशेष मुहिम के तहत 1291 को मिला लाभ
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
उपायुक्त सोनल गोयल ने गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए जिला प्रशासन की विशेष मुहिम सांझी मदद में सहयोग के लिए जिलावासियों से आगे आने की अपील की है। सांझी मदद मुहिम के तहत इस्तेमाल योग्य पुराने कपड़े, किताबें, खिलौने, खेल का सामान तथा जूते जरूरतमंदों के लिए दान किए जा सकते हैं। जिला का कोई भी व्यक्ति या सामाजिक संस्था लघु सचिवालय परिसर स्थित बाल भवन में बनाए गए सामग्री संग्रहण केंद्र में यह वस्तुएं जमा करा सकता है। जिला प्रशासन की देखरेख में यह सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाती है।
उपायुक्त ने जिलावासियों के नाम अपनी अपील में कहा कि मानवीय मूल्यों पर आधारित सांझी मदद एक अनूठा कार्यक्रम है। अंत्योदय के मूलभाव पर आधारित इस पहल के तहत समाज के जरूरतमंदों को लाभ मिला है। एक महीने से अधिक समय से जारी इस मुहिम को सराहनीय जनसमर्थन मिला है। घरों में बेकार पड़े इस्तेमाल योग्य सामान के जरिए जरूरमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने की यह मुहिम निरंतर जारी रहनी चाहिए। जिलावासी सांझी मदद मुहिम में अपना योगदान देना निरंतर जारी रखें। यह एक सरकारी कार्यक्रम न होकर बल्कि जनभागीदारी का कार्यक्रम है।
उपायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि झज्जर जिला में सांझी मदद मुहिम में लोगों के योगदान से 1291 जरूरतमंद लोगों को लाभ मिला है। सामग्री संग्रहण केंद्र के माध्यम से जरूरतमंदों को ठंड के समय कंबल, शॉल, स्वेटर, जूते, इनर, गर्म कपड़े, चादर आदि मिले। वहीं सूट, साड़ी, पैंट-शर्ट, बच्चों के कपड़े, जुराब, दरी आदि जरूरतमंदों को नि:शुल्क दी गई। उन्होंने कहा कि जिलावासी या जिला में कार्यरत सामाजिक संस्थाएं इस मुहिम में निरंतर सहयोग जारी रखें ताकि जरूरतमंदों की मदद के चेहरों पर मुस्कान निरंतर कायम रहें।