{"_id":"5a89d9fa4f1c1b5e6e8b6119","slug":"171518983674-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारा, बदलाव और खुशहाली के उद्देश्य से होगी जनक्रांति यात्रा: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारा, बदलाव और खुशहाली के उद्देश्य से होगी जनक्रांति यात्रा: हुड्डा
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में हरियाणा में हालात बदतर हो चुके हैं। प्रदेश में विकास शून्य पर है, कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। इन परिस्थितियों में लोग चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दस साल के कार्यकाल को याद कर रहे हैं और बदलाव का मन बना चुके हैं। दीपेंद्र ने कहा कि हाल ही में जींद में हुई भाजपा की रैली लोगों की हाजिरी के मामले में अभी तक की सबसे विफल रैली मानी जा रही है। प्रदेश के लोग अब भाजपा से पीछे हट चुके हैं। जनभावना को देखते हुए आपसी भाईचारे, बदलाव, खुशहाली के संदेश के साथ 25 फरवरी को अनाज मंडी, होडल में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनक्रांति यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय हरियाणा विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे हालात में प्रदेश के ढाई करोड़ लोग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं, उनका दृढ़ विश्वास है कि हरियाणा की राजनीति में हुड्डा ही एक ऐसी शख्सियत हैं जो प्रदेश के खोए हुए अच्छे दिन वापस ला सकते हैं।
भाईचारा, बदलाव और खुशहाली के उद्देश्य से होगी जनक्रांति यात्रा : हुड्डा
- 25 फरवरी को अनाज मंडी होडल में होगी जनसभा