{"_id":"5a6e17db4f1c1b86268b6e3c","slug":"171517164507-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज साहब, आप अंबाला के ही नहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज साहब, आप अंबाला के ही नहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हो
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज साहब, आप अंबाला के ही नहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले में पटरी से उतरी स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखा है। सतपाल सांगवान ने कहा कि विज साहब आप केवल अंबाला के ही नहीं बल्कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हो और जिले में इस समय स्वास्थ्य सेवाएं न्यूनतम स्तर की हैं। सांगवान ने कहा कि कांग्रेस राज में करीब चार साल पहले सिविल अस्पताल पहुंची डिजिटल एक्स-रे मशीन आज तक वर्किंग में नहीं आई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है।
सतपाल सांगवान ने कहा कि वर्तमान में जिला दादरी में स्वास्थ्य सेवाएं ना के बराबर हैं जबकि कांग्रेस सरकार ने 100 बेड का सिविल अस्पताल बनाया था। यहां पर चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग पहले भी की जा चुकी है लेकिन अब तक इसे स्वास्थ्य विभाग ने परवान नहीं चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महज दो चिकित्सक ही दादरी जिला मुख्यालय अस्पताल में कार्य कर रहे हैं। सांगवान ने विज से जल्द से जल्द अस्पताल में एक्स-रे मशीन इंस्टॉल कराने और चिकित्सकों के खाली पड़े पद भरने की मांग की है।