फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खुले में निर्माण सामग्री डालने वाले 6 के काटे चालान

खुले में निर्माण सामग्री डालने वाले 6 के काटे चालान

Tue, 14 Nov 2017 01:25 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खुले में निर्माण सामग्री डालने वाले 6 के काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए नगर परिषद ने खुले में निर्माण सामग्री डालने व कूड़ा जलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। सोमवार को नगर परिषद की ओर से नियमों की उल्लंघन करने वाले छह लोगों के चालान भी काटे गए। इन लोगों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। साथ ही भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गई है।
बता दें कि एनजीटी ने शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए खुले में निर्माण सामग्री न डालने तथा कूड़ा न जलाने के आदेश दिए हुए हैं। एनजीटी की ओर से शहर में कूड़ा जलाने व खुले में निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हुए हैं। प्रदूषण बढ़ने के बाद नगर परिषद ने एनजीटी के आदेश पर एक नोटिस भी जारी किया था। मगर फिर भी लोग खुले में निर्माण सामग्री डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर परिषद के अधिकारियों ने शहर में खुले में निर्माण सामग्री डालने वाले तीन निर्माण सामग्री सप्लायर व तीन भवन मालिकों के चालान किए और पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


आगे भी काटे जाएंगे चालान : शर्मा
इस बारे में नप के एमई रमेश शर्मा ने बताया कि खुले में निर्माण सामग्री डालने वाले छह लोगों के चालान किए गए है। इसके अलावा वाहनों में बिना ढके कूड़ा व निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन चालकों के चालान करने के लिए ट्रेफिक पुलिस को भी पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सड़कों पर कूड़ा जलाते हुए पाया गया तो उसका भी चालान किया जाएगा। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed