{"_id":"5a08ab244f1c1b69678bb146","slug":"171510517540-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर की रेलिंग टूटकर सड़क पर गिरी, हादसों की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर की रेलिंग टूटकर सड़क पर गिरी, हादसों की आशंका
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवाइडर की रेलिंग टूटकर सड़क पर गिरी
चरखी दादरी।
महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप सड़क पर टूटकर गिरी डिवाइडर की रेलिंग किसी हादसे का कारण बन सकती है। रेलिंग पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त है लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इसे दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई है। सड़क तक पहुंची रेलिंग पर अगर किसी वाहन चालक की नजर नहीं पड़ी तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय दुकानदारों व लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी रेलिंग की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप पिछले कई दिनों से डिवाइडर की रेलिंग टूटकर सड़क पर गिरी हुई है। स्थानीय निवासी पप्पू, राज, बलजीत, कर्ण व दिनेश ने बताया कि डिवाइडर की रेलिंग टूटे हुए काफी समय हो चुका है। विभाग को कई दफा अवगत करा चुके हैं लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। रेलिंग सड़क तक पहुंचने के कारण कई दफा वाहन चालक हादसें का शिकार होने से बचे है। विभाग ने जल्द ही रेलिंग की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं करवाया तो वाहन चालक बड़े हादसे का शिकार हो सकते है। रेलिंग टूटने के कारण लावारिस पशु भी एकाएक वाहन के सामने आ जाते है जिससे वाहन चालक संतुलन खो देता है।