फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विकास परिषद ने शहर में किया तुलसी वितरण

विकास परिषद ने शहर में किया तुलसी वितरण

Tue, 29 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
विकास परिषद ने शहर में किया तुलसी वितरण
विकास परिषद ने शहर में किया तुलसी वितरण
विज्ञापन

चरखी दादरी।
घर-घर तुलसी , हर घर तुलसी के स्लोगन के साथ भारत विकास परिषद की चरखी दादरी शाखा ने विद्या विहार कॉलोनी में तुलसी वितरण किया। इससे पहले परिषद अध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता व कार्यक्रम संयोजक नितिन डालमिया ने बताया कि दादरी विकास परिषद के सदस्य डालमिया किड्स स्कूल विद्यालय विहार कॉलोनी में एकत्रित हुए। उसके बाद छोटे-छोटे समूह बनाकर पुराना झज्जर रोड से विभिन्न गलियों में तुलसी के पौधों का वितरण शुरू किया।

परिषद सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि सदस्य पुरुषोत्तम सर्राफ ने पौधों के लिए डिब्बे उपलब्ध करवाए और शाखा संरक्षक ईश्वरचंद्र गुप्ता की देखरेख एवं मार्गदर्शन में तुलसी के पौधे तैयार किए गए। तुलसी वितरण कार्यक्रम में परिषद की महिला शाखा से भी कई सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में एडवोकेट जीतराम गुप्ता, एडवोकेट ईश्वर चंद्र गुप्ता , डॉ. एसके खेतान, डॉ. संजय गुप्ता, सुरेश गोयल, सुमित डालमिया, पूर्व पार्षद राकेश अरोड़ा, राजेश अग्रवाल, देवकीनंदन मनोज बिंदल, मुकेश बंसल, नितिन डालमिया, प्रवीण बिंदल, राजीव अरोड़ा, विनय अग्रवाल, अतुल गौतम, दिनेश सिंघल , वासुदेव आनंद, विकास शर्मा, सौरभ गोयल, विनोद गुप्ता, देवकीनंदन, डॉ. अर्चना गुप्ता, सुनीता दांगी, सरिता डालमिया, कविता सिंगल, सुमन बिंदल, अरनव डालमिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed