फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   17 lakh 50 thousand rupees withdrawn from account by fraud

धोखाधड़ी कर दूसरे के खाते से निकाले 17 लाख 50 हजार रुपये, केस दर्ज

Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
17 lakh 50 thousand rupees withdrawn from account by fraud
एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी कर 17 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता रोहतक जिले के गांव इस्माइला का निवासी है और उसका खाता भी अपने ही गांव में है। यह राशि एसबीआई की बहादुरगढ़ शाखा से चेक द्वारा निकाली गई है। शिकायत के आधार पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता इस्माइला (रोहतक) निवासी हरिओम ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उसने अपनी जमीन बेची थी जिसके पैसे उसने अपने खाते में डलवाए थे। गत शुक्रवार को वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस्माइला ब्रांच में एंट्री करवाने गया था। एंट्री करवाने के बाद उसने अपनी पास बुक देखी तो पता चला कि खाते में 38909 रुपये ही थे। ये देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने बैंक मैनेजर कहा कि उसके खाते में तो 17 लाख 88 हजार 909 रुपये थे बाकी कहां गए। इस पर बैंक मैनेजर ने बताया कि आपके खाते से रुपये चेकों द्वारा एसबीआई बहादुरगढ़ से निकाले गए हैं। इस पर जब उसने कहा कि उसने तो यह पैसे निकाले ही नहीं तो बैंक मैनेजर ने बताया कि आपकी चेक बुक एसबीआई रोहतक से बनवाई गई है। उसी चेक बुक से आपके खाते से 17 लाख 50 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन

हरिओम के अनुसार उसने बैंक मैनेजर को यह भी कहा कि उसने तो कोई चेक बुक बनवाई ही नहीं, तो बैंक मैनेजर ने कहा कि जिस बैंक से पैसे निकले हैं उसी में जाकर पता करें। इसके बाद वह एसबीआई बहादुरगढ़ आया और मैनेजर से पैसे निकाले जाने के बारे जानकारी ली। यहां बैंक मैनेजर ने बताया कि ये पैसे धोखाधड़ी से निकाले गए हैं। यह पैसे चेक द्वारा लाइनपार के विकास नगर के रहने वाले एक व्यक्ति के खाते में गए हैं। इसके बाद आरोपी व्यक्ति को बैंक में बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उससे गलती हो गई और धोखाधड़ी से चेक के माध्यम से ये पैसे उसने अपने खाते में डलवा लिए। शहर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed