फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लघु सचिवालय में धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक

लघु सचिवालय में धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक

Fri, 15 Mar 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिलाधीश अजय सिंह तोमर ने धारा-144 लागू कर लघु सचिवालय परिसर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के प्रदर्शनों व धरनों आदि पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया कि विभिन्न संगठनों द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शनों और धरनों से लघु सचिवालय स्थित सरकारी कार्यालयों में लोकसभा चुनाव से संबंधित कार्य बाधित हो सकता है। इससे सरकारी कार्यालयों में होने वाले आमजन के कार्यों पर भी प्रभाव पड़ सकता है। आदेशों में यह भी कहा गया है कि धरनों, प्रदर्शनों से क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बिगड़ने की भी संभावना रहती है जिससे आमजन में भय की भावना उत्पन्न हो सकती है। जिलाधीश ने चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने और आगामी लोकसभा चुनाव के कार्य को सुचारु व शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए लघु सचिवालय परिसर क्षेत्र में प्रदर्शनों व धरनों पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed