फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हरियाणा में इतिहास का सबसे बड़ा बजट, प्रावधानों की हर ओर सराहना

हरियाणा में इतिहास का सबसे बड़ा बजट, प्रावधानों की हर ओर सराहना

Tue, 26 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में इतिहास का सबसे बड़ा बजट, प्रावधानों की हर ओर सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सोमवार को राज्य के लिए 132165.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। मनोहर सरकार के इस बजट में किसी प्रकार का नया कर न लगाने के साथ-साथ खेत खलिहान व नौजवान पर विशेष फोकस रहा। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक ने बजट के प्रावधानों को लेकर खुशी जाहिर की। जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ झज्जर के अन्य विशिष्टजनों ने भी बजट को लेकर राज्य सरकार की सराहना की।

किसान, मजदूर, दस्तकार व ग्रामीण विकास को समर्पित बजट : धनखड़
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसान की आय दोगुनी करने का जो संकल्प लिया था हरियाणा ने उस दिशा में सबसे अधिक काम किया है। वर्तमान बजट राज्य में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास को समर्पित है। वर्तमान बजट में किसानों, मजदूरों व दस्तकारों के हित में पेंशन के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही कृषि के लिए 2210.15 करोड़ रुपये, पशुपालन के लिए 1026.68 करोड़ रुपये, बागवानी के लिए 523.88 करोड़ रुपये, मत्स्य पालन के लिए 73.26 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास में 21 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए 5194 करोड़ रुपये, सहकारिता में 74 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1396 करोड़ रुपये, सिंचाई के लिए 3324 करोड़ रुपये, 240 नहरी डिस्ट्रीब्यूटरी का नवीनीकरण व खेतों के लिए 35 हजार नए पंपसेट आदि अनेक ऐसे प्रावधान किए गए है जिनसे राज्य के किसान व ग्रामीण अंचल में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन


किसान और नौजवान बनेगा खुशहाल : नरेश कौशिक
बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक ने वर्तमान बजट को राज्य के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि सबका साथ-सबका विकास व अंत्योदय की भावना पर काम करने वाली वर्तमान सरकार ने साबित कर दिया कि हरियाणा का भला केवल भाजपा ही कर सकते हैं। राज्य के इतिहास में पहली बार एक लाख 32 हजार करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बजट सरकार की नीति व नियत को सही साबित करने वाला है। उन्होंने बजट के प्रावधानों में किसी प्रकार का नया कर न लगाने के निर्णय का स्वागत किया। ढांचागत सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा व रोजगार के बजट में बढ़ोतरी व किसानों को पेंशन देने से समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की ढाई करोड़ जनता को ध्यान में रख कर पेश किया गया है। प्रगतिशील व समावेशी बजट से हर वर्ग लाभान्वित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि, खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य को मिला बढ़ावा : बिजेंद्र दलाल
भाजपा के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने हरियाणा के बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार कृषि, खेल, शिक्षा व स्वास्थ्य को जिस प्रकार बढ़ावा दिया गया है। उसे देखते हुए आने वाले समय में हरियाणा के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबका साथ-सबका विकास का विचार सरकार की कार्यशैली में साफ नजर आता है।


हर वर्ग का रखा ख्याल : मनीष चेयरमैन
मार्केट कमेटी बेरी के चेयरमैन मनीष शर्मा नंबरदार ने कहा कि हरियाणा के सभी वर्गों के ख्याल का बजट में ख्याल रखा गया है। नंबरदार वर्ग के मानदेय तथा किसानों को पेंशन देने के प्रावधानों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उन्होंने बजट के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा तथा कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को साधुवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed