फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्तनपान-जीवन का आधार, मां का दूध बच्चे के लिए अनमोल आहार : सुनीता सभ्रवाल

स्तनपान-जीवन का आधार, मां का दूध बच्चे के लिए अनमोल आहार : सुनीता सभ्रवाल

Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
स्तनपान-जीवन का आधार, मां का दूध बच्चे के लिए अनमोल आहार : सुनीता सभ्रवाल
झज्जर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गुरुवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत मातनहेल खंड के गांव अकहेड़ी मदनपुर तथा साल्हावास में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त सोनल गोयल के मार्गदर्शन में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जिले में महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ खंडवार महिलाओं को स्तनपान से होने वाले लाभ के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस कड़ी में स्तनपान-जीवन का आधार विषय पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम जिले के कम लिंगानुपात वाले स्थानों पर किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विश्वास, एएनएम राजबाला, एलएचवी सरोजबाला सहित सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गर्भवती महिलाएं उपस्थित हुई। स्तनपान-जीवन का आधार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने चर्चा आगे बढ़ाते हुए कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह, विश्वभर के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार और स्तनपान कराने को प्रोत्साहित हेतु हर वर्ष अगस्त माह के पहले सप्ताह (एक अगस्त से सात अगस्त) में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह वर्ष 2018 का विषय ब्रेस्ट फीडिंग-फाऊंडेशन ऑफ लाइफ यानि स्तनपान-जीवन का आधार रखा गया है, जिसके तहत आमजन विशेषकर महिलाओं को इसकी विभाग के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed