{"_id":"5b3e6ba84f1c1bae288b4d73","slug":"161530817448-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में मिली खामियां तो डीएसओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में मिली खामियां तो डीएसओ से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। डीसी सोनल गोयल ने वीरवार शाम को शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम का औचक निरीक्षण कर खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से प्रदत्त सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खेल स्टेडियम परिसर में बैडमिंटन हाल में मिट्टी के फर्श पर बच्चों को खेलते हुए देखा तो खेल विभाग के अधिकारियों पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल वातावरण खिलाड़ियों को देने के लिए विभाग की ओर से पूरी सजगता बरती जाए, किंतु इस प्रकार की लापरवाही वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी।
निरीक्षण के दौरान मिली खामियों से नाराज हो उपायुक्त ने जिला खेल अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए व्यवस्थाओं पर कड़ा संज्ञान लिया। शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम में नियमित तौर पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों के बीच उपायुक्त सोनल गोयल पहुंची। उपायुक्त को अपने बीच अचानक पाकर खिलाड़ी प्रफुल्लित नजर आए किंतु उन्होंने अपनी समस्याएं भी उपायुक्त के समक्ष रखते हुए समाधान करवाने की मांग की। खिलाड़ियों से सीधा संवाद करते हुए उपायुक्त ने स्टेडियम का दौरा भी किया। खिलाड़ियों के लिए बनाए गए शौचालय की सफाई न मिलने पर उपायुक्त ने उपस्थित खेल विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार से परेशानी न हो इसका ध्यान खेल विभाग के अधिकारियों की ओर से रखा जाए और वे लापरवाही किसी भी रूप से सहन नहीं करेंगी। उन्होंने स्टेडियम में बरसाती पानी की निकासी कराने बाबत भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीपीओ हरि सिंह श्योराण, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वीएस मलिक, डीआईपीआरओ नीरज कुमार, खेल विभाग से कोच रमेश हुड्डा, कोच सिंधू बाला सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।