{"_id":"5abfeb154f1c1bba618b4c43","slug":"161522526997-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू, जिला में बनाए आठ खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू, जिला में बनाए आठ खरीद केंद्र
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
रबी सीजन के दौरान गेहूं, जौ, चना आदि फसलों की सरकारी खरीद रविवार से जिले में शुरू हो जाएगी। वर्तमान सीजन के दौरान गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 रुपये, जौं 1410 रुपये तथा 150 रुपये बोनस के साथ चना के लिए 4400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद के लिए झज्जर में गांव आसौदा, बहादुरगढ़, बेरी, छारा, झज्जर, दूबलधन माजरा, मातनहेल व ढाकला में सेंटर बनाए गए हैं। सरकारी खरीद के लिए खाद्य विभाग, हैफेड, एफसीआई तथा एचडब्ल्यूसी एजेंसियों को अधिकृत किया गया है।
आढ़ती करेंगे ढाई प्रतिशत कमीशन पर खरीद
गेहूं खरीद के लिए एजेंसियों ने आढ़तियों को चुना है, जोकि ढाई प्रतिशत पर उनके लिए खरीद करेंगे। गेहूं खरीद के लिए किसानों पर गिरदावरी व फर्द जैसी कोई शर्त लागू नहीं की गई है। किसान अपना गेहूं सीधे आढ़तियों को देंगे। किसानों को पेमेंट भी आढ़तियों के द्वारा ही की जाएगी। आढ़तियों को मार्केट कमेटी के द्वारा शेड व बाहर प्लेटफार्म पर जगह भी अलॉट कर दी है।
खरीद पर रहेगी सरकारी नजर
खरीद पर प्रशासनिक स्तर से भी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 01251-252516 है। जिला में किसान को या आढ़ती को किसी प्रकार की कठिनाई आए तो वह कंट्रोल रूम पर अपनी सूचना दे सकता है। इसके साथ कंट्रोल रूम में प्रतिदिन खरीद केंद्रों पर होने वाली खरीद की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।