{"_id":"59da7e604f1c1bec538b667c","slug":"161507491424-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती रैली: रेवाड़ी तहसील के 234 युवा ही कर पाए दौड़ पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती रैली: रेवाड़ी तहसील के 234 युवा ही कर पाए दौड़ पूरी
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती रैली: रेवाड़ी के 234 युवा ही कर पाए दौड़ पूरी
चरखी दादरी।
चार अक्तूबर से चरखी के एससीआर स्कूल में शुरू हुई सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन रेवाड़ी तहसील के युवाओं ने रविवार को मैदान में अपना दमखम दिखाया। रेवाड़ी जिले की क्लर्क को छोड़कर सोल्जर जीडी, सोल्जर तकनीक सहित तीन ट्रेड के लिए भर्ती हुई। रेवाड़ी तहसील के 2600 युवा फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे लेकिन इनमें से महज 234 ही दौड़ प्रक्रिया पूरी कर पाए। रविवार को भी सैन्य अफसरों में लैब में करीब 20 युवाओं का शक के आधार पर डोप टेस्ट लिया। सकारात्मक बात यह रही कि शनिवार को जो डोप टेस्ट लिए गए थे उन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि रेवाड़ी तहसील से करीब चार हजार युवाओं ने आवेदन किया था लेकिन फिजिकल टेस्ट देने मात्र 2600 युवा ही पहुंचे।
दादरी सेना भर्ती कार्यालय की ओर से चार से 12 अक्तूबर तक दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली के लिए चारों जिलों से करीब 45000 युवाओं ने आवेदन किया था। शनिवार को दादरी ,बाढड़ा व सिवानी तहसील के युवाओं की भर्ती हुई थी। इन तीनों तहसील के 2600 युवाओं में से 254 ने ही दौड़ पास की थी। इसके बाद इन युवाओं के शारीरिक मापदंड संबंधी अन्य टेस्ट करवाए गए। इन टेस्टों को पास करने वाले युवाओं का रविवार सुबह मेडिकल टेस्ट कराया गया और सेना की मेडिकल टीम को जिस पर भी शक हुआ रेंडमली उसका डोप टेस्ट लैब में करवाया गया। वहीं, रविवार को रेवाड़ी तहसील के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। करीब 2600 युवाओं ने दौड़ प्रक्रिया में भाग लिया लेकिन 10 प्रतिशत भी इसे पास नहीं कर पाए। शनिवार को भर्ती स्थल पर स्थापित मेडिकल जांच लैब में 40 युवाओं का डोप टेस्ट लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट रविवार को सैन्य अधिकारियों ने साझा की। कर्नल एकेएस पिल्लई के अनुसार सभी सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई और इसी आधार पर इन युवाओं को आगामी राउंड के लिए क्लीन चिट भी मिल गई।
14200 युवाओं में 1376 ही अब तक कर पाए दौड़ पास
कर्नल एकेएस पिल्लई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते पांच दिनों में भिवानी, चरखी दादरी जिलों की तहसीलों की भर्ती हो चुकी है। पांचवें दिन तक करीब 14200 युवा फिजिकल देने ग्राउंड में पहुंचे हैं। इनमें से महज 1376 ही 1600 मीटर की दौड़ प्रक्रिया को पूरी कर पाए। कर्नल पिल्लई ने बताया कि भिवानी तहसील के तीन हजार युवाओं में से 278, लोहारू व तोशाम तहसील के 3200 युवाओं में से 278 व दादरी और बवानीखेड़ा तहसील के 3200 युवाओं में से 340 ही दौड़ प्रक्रिया आसानी से पूरी कर पाए हैं। उन्होंने बताया रेवाड़ी जिले के 2600 युवाओं में से 234 ही दौड़ पास कर पाए।
विज्ञापन
वर्जन::
रेवाड़ी तहसील के करीब 2600 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया जिनमें से 234 ही दौड़ प्रक्रिया को पूरी कर पाए। शनिवार को जो डोप टेस्ट लिए गए थे उन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव ही आई है। आगे भी जिस युवा पर शक होगा उसका डोप टेस्ट हमारी मेडिकल टीम लेगी। युवाओं से अपील है कि शक्तिवर्धक दवाओं व दलालों के चक्कर में न फंसे।
कर्नल एकेएस पिल्लई, भर्ती निदेशक