फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   3612 लावारिस पशुओं का प्रशासन ने किया पुनर्वास: डीसी

3612 लावारिस पशुओं का प्रशासन ने किया पुनर्वास: डीसी

Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
3612 लावारिस पशुओं का प्रशासन ने किया पुनर्वास: डीसी
3612 लावारिस पशुओं का प्रशासन ने किया पुनर्वास: डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी के 3612 लावारिस पशुओं को जिला प्रशासन ने नंदीशालाओं, गोशालाओं व ग्राम पंचायतों के बनवाए अस्थायी पशु बाड़ों में पुनर्वास कर दिया है। इनके पालन-पोषण और चारे की व्यवस्था के लिए धार्मिक, समाजसेवी संगठनों, दानवीर नागरिकों और संस्थाओं को आगे आकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।अ उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने बताया कि दादरी को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने के लिए पशुुपालन विभाग, दादरी नगर परिषद, ग्राम पंचायत और अन्य विभाग मेहनत कर रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 3612 लावारिस पशु थे। इनमें शहरी क्षेत्र में 124 मादा व 563 नर सहित 687 और ग्रामीण क्षेत्र में 2194 नर व 731 मादा सहित 2925 पशु थे। दादरी नंदीशाला में 470, अटेला में 303, कलियाणा में 167 और विभिन्न गोशालाओं व पंचायती पशुबाड़ों में 2672 पशुओं को भिजवाया गया है। उन्होंने कहा है कि इन पशुओं के रखरखाव और चारा-पानी का प्रबंध करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं और दानी सज्जनों को आगे आना होगा। इस पुनीत कार्य में सभी को मिलकर एक सामूहिक उत्तरदायित्व समझकर जिला प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा है कि बेसहारा पशुओं का ग्राम पंचायत अपने स्तर पर इंतजाम करें। इनको शहर में छोड़ कर ना जाएं अन्यथा ऐसे मामले में प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान सामाजिक स्तर पर आपसी सहयोग से ही संभव है। इसलिए नागरिक व सामाजिक संगठन प्रशासन के साथ अपना भी पशुओं के पुनर्वास कार्य में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed