{"_id":"59d297534f1c1bd8538b5662","slug":"161506973523-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठा लगाते ही मशीन के डिस्पले पर होगी कैदी की पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठा लगाते ही मशीन के डिस्पले पर होगी कैदी की पूरी जानकारी
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
दुलीना जेल में बंद कैदी और बंदी अब एक अंगूठा लगाकर ही जेल से संबंधित अपनी पूरी जानकारी हासिल कर पाएंगे। जिला सेशन जज कृष्ण कुमार ने सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर कैदियों व बंदियों की सुविधा के लिए कियोस्क मशीन का शुभारंभ किया। इस मशीन से जेल में बंद करीब 1100 कैदी व बंदी अपनी सजा, अदालत में पेशी, पैरोल, माफी और मुकदमों से संबंधित जानकारी मात्र अपना अंगूठा लगाकर ही जान लेंगे। कैदियों को इस काम के लिए अब जेल के ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैदी के अंगूठा लगाते ही समूची डिटेल डिस्पले होगी। दुलीना जेल अधीक्षक दयानंद मंदौला ने बताया कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा के डीजी जेल के निर्देश पर ये मशीन 19 जेलों में लगाई गई हैं। वहीं, डिप्टी जेलर अनिल ने बताया कि कैदी और बंदी अपने अंगूठे से कैंटीन खाते में जमा धनराशि की भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- झज्जर की दुलीना जेल कियोस्क मशीन का किया उद्घाटन
- पैरोल और पेशी के साथ-साथ कैंटीन में जमा राशि का भी पता चलेगा
- कैदियों को नहीं जाना पड़ेगा जेल के ऑफिस