{"_id":"59cff7454f1c1b7a548b5131","slug":"161506801477-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी प्रतियोगिता में झज्जर का भूमिक बना बेस्ट स्वीमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी प्रतियोगिता में झज्जर का भूमिक बना बेस्ट स्वीमर
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
34वीं हरियाणा सब जूनियर स्वीमिंग चैंपियनशिप में झज्जर का भूमिक देशवाल बेस्ट स्वीमर चुना गया है। भूमिक ने पांच गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। प्रतियोगिता में 22 स्वर्ण पदक हासिल कर फरीदाबाद पहले स्थान पर और 14 स्वर्ण पदक हासिल कर गुडग़ांव दूसरे स्थान पर रहा है।
तैराकी प्रतियोगिता में भूमिक देशवाल के पांच स्वर्ण पदकों की बदौलत सब जूनियर तैराकी की पदक तालिका में झज्जर को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि भूमिक देशवाल ने 50, 100 और 200 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 200 मीटर इंडिविजूएल मैडले में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के तैराकों ने 22 स्वर्ण पदक, 10 रजत और 17 कांस्य पदक हासिल किए हैं। वहीं, गुडग़ांव के तैराकों ने 14 स्वर्ण, 23 रजत और 15 कांस्य पदक हासिल किए हैं। झज्जर के खाते में 5 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक आए हैं। महेन्द्रगढ़ के तैराकों ने भी 3 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। पानीपत ने भी प्रतियोगिता के आखिरी दिन खाता खोलते हुए 2 स्वर्ण पदक अपने कब्जे में किए। वहीं सोनीपत के खाते में 1 स्वर्ण 2 रजत और 1 कांस्य पदक आया है। पदक तालिका में रेवाड़ी के खाते में दो कांस्य पदक, अंबाला और पलवल को एक-एक रजत पदक हासिल हुआ है। दो दिनों तक बहादुरगढ़ की एचएल सिटी में हुई सब जूनियर स्वीमिंग के समापन पर गुड़गांव के इंडस्ट्री चैंबर के प्रधान पीके जैन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
पीके जैन के साथ एचएल सिटी के डायरेक्टर राकेश जून ने विजेता तैराकों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। अब पहली अक्तूबर से जूनियर स्वीमिंग चैंपियनशिप का आगाज होगा। जिसका शुभारंभ करने के लिए आरएसएस के सह प्रांत संचालक पवन एचएल सिटी में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
- भूमिक देशवाल ने जीते पांच गोल्ड मेडल
- प्रतियोगिता में नंबर एक पर रहा फरीदाबाद व गुड़गांव दूसरे स्थान पर
- झज्जर को मिला तीसरा स्थान