{"_id":"5942d7ea4f1c1be52a8b4786","slug":"161497552874-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवक को राहगीरों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवक को राहगीरों ने धुना
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
नागरिक अस्पताल के नजदीक एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवक को राहगीरों ने पकड़ लिया। बाद में उसकी जमकर धुनाई कर दी। मामला बढ़ता देखकर युवक ने किसी तरह से अपनी गलती मानकर पीछा छुड़वाया।
जानकारी के अनुसार छिकारा कॉलोनी के पास रहने वाली काजल बृहस्पतिवार की सुबह नौकरी की तलाश में सेक्टर-17 स्थित एचएसआइआइडीसी जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह अस्पताल के चौराहे के पास पहुंची तो उसी दौरान एक शातिर युवक ने मौका पाकर उसका पर्स छीन लिया। एकदम झटका लगा तो महिला ने तुरंत शोर मचा दिया और झपटमार का पीछा भी किया। इसी बीच यह मामला देखकर राहगीरों से रहा नहीं गया और उन्होंने पर्स लेकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। बाद में उसकी लोगों ने जमकर धुनाई भी की। युवक के पास से छीना गया पर्स भी बरामद किया गया। पुलिस कार्रवाई के डर के चलते बार-बार वह छोड़ने की गुहार लगाता रहा। लेकिन महिला उसे सबक सिखाने के लिए अड़ी रही। लेकिन बाद में कुछ अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझता दिखा। पर्स छीनने वाले युवक की पिटाई करने को लेकर मौके पर काफी लोगों की भीड़ भी जुट गई।