फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   16 MM of rain occurred in the city

मानसून ने दी दस्तक 16 एमएम बारिश से जलमग्न हुआ शहर, उमस ने किया परेशान

Wed, 01 Jul 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
16 MM of rain occurred in the city
अंबेडकर चौक पर भरे पानी के बीच से गुजरता बच्चा। - फोटो : Jhjhar
क्षेत्र में मानसून की बारिश ने दस्तक दे दी है। सही समय पर मानसून की बारिश शुरू होने से किसानों फसलों को काफी फायदा होगा। जिले में मंगलवार सुबह ही आसमान में काली घटाएं छा गई थी। सुबह जब लोग नींद से उठे हल्की बूंदाबांदी चल रही थी। सुबह करीब छह बजे के बाद करीब पौने घंटे तक बारिश का दौर चला। करीब नौ बजे मौसम खुल गाया और धूप निकल आई। दोपहर को तेज धूप व हवा में नमी होने के कारण उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में करीब 16 एमएम बारिश हुई। सुबह से दोपहर बाद तक बादलों व सूर्य के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा था। कभी धूप खिल रही थी तो कभी बादल छा रहे थे। जिसके वजह से मौसम में उमस पड़ गई थी। शहर में सड़कों व गलियों में पानी भर गया है। पानी की वजह से दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी के अंदर से निकलते समय सड़कों पर भरे पानी के बीच बाइक व दुपहिया वाहन बंद होने की वजह से लोगों को धक्के मारकर वाहनों को बाहर निकालना पड़ा। वहीं महिलाओं को भी पानी के बीच से गुजरते हुए देखा गया।
विज्ञापन

गलियों और सड़कों पर भरा पानी
बारिश के बाद शहर की सड़कों पर नहर की तरह पानी बह रहा था। शहर एक बार तो पूरी तरह जलमग्न दिखाई दिया, लेकिन करीब तीन घंटे बाद जलभराव कम होने लगा था। पानी की निकासी धीरे-धीरे हो रही थी। बारिश के साथ नगर पालिका की तरफ से नालों की सफाई के दौरान निकाला गया कीचड़ बारिश के पानी के साथ सड़कों पर फैल गया। शहर में नगर पालिका की तरफ से नालों की सफाई का कार्य बेशक चल रही हो, लेकिन आमजन व दुकानदारों के लिए यह कार्य परेशानी का सबब बन गया है। नालों की गंदगी सड़क पर ही डाल दी गई है। शहर के पुराने बस स्टैंड, माता गेट, अंबेडकर चौक, बिकानेर चौक, सदर पुलिस थाने के सामने से गुजरने वाले रोड सहित विभिन्न स्थानों पर पानी भरने से परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की फसलों को होगा फायदा, दो-तीन दिन पूर्व बोई बाजरे की फसल में नुकसान
जिन किसानों ने एक-दो दिन पहले ही बाजरे की फसल बोई थी, उनकी फसलों को बारिश की वजह से नुकसान हो गया है। किसानों को अब दोबारा से फसलों की बिजाई करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जबकि मानसून की बारिश होने के बाद अब बाजरे की फसल की बिजाई तेजी से शुरू होगी। प्री-मानसून की बारिश होने पर ही काफी किसानों ने बाजरे की फसल बो दी थी। वहीं ज्वार व कपास की फसल को फी बारिश से फायदा होगा।
मानसून की बारिश से ही किसानों की फसलों को फायदा होगा। अब तेजी से किसान बाजरे की फसल की बिजाई शुरू कर देंगे। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के मिजाज को देखते हुुए फसल की बिजाई करें।

- डॉ. इंद्र सिंह, डीडीए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
- नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। सभी नालों का जुड़ाव सीवर से किया जा चुका है, जिससे पानी की निकासी जल्द हो रही है। नालों की सफाई का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
- अरूणम कुमार नांदल, सचिव, नगर पालिका, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed