{"_id":"5d0a852e8ebc3e0c3e688490","slug":"156097052820-charkhidadri-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में बहाया पसीना, शाम को सेल्फ अटेस्ट का नोटिफिकेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में बहाया पसीना, शाम को सेल्फ अटेस्ट का नोटिफिकेशन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। इस आशय का शपथ पत्र बनवाने के लिए दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में युवा लघु सचिवालय पहुंचे। सीटीएम ने युवाआें की भीड़ देख प्रशासन ने तीन के बाद छह फिर आठ काउंटर खुलवाए। इसके बाद भी सभी काउंटरों पर मारामारी रही। युवाओं का कहना था कि प्रशासन की तरफ से पेयजल और शेल्टर की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं होने से उनको परेशानी हो रही है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। लाइन के बीच में घुसने वाले लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार भी लाठियां भी भांजनी पड़ी। पुलिस के एक जवान द्वारा लाठी भांजने की विडियो वायरल हुई है। कमरा नंबर-13 के अलावा सरल केंद्र में भी प्रशासन की तरफ से सात काउंटर बुधवार से शुरू किए गए।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली वेेकैंसी में इस बार आवेदन फार्म भरने से पहले परिवार के पास सरकारी नौकरी न होने का शपथ पत्र बनवाने वालों की भरमार है। मंगलवार से लघु सचिवालय में काफी संख्या में युवाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को जहां प्रशासनिक तैयारियां बैकफुट पर नजर आई थीं तो वहीं बुधवार के इंतजाम भी युवाओं को राहत नहीं दे पाए। मंगलवार को काफी युवा घंटों तक लाइन में लगने के बाद भी प्रक्रिया पूरी करने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इसके चलते बुधवार को युवा सुबह चार बजे ही लघु सचिवालय पहुंचकर लाइन में लग गए। सुबह नौ बजे तक यह लाइन सरल केंद्र से बाहर और लघु सचिवालय के पिछले गेट तक पहुंच गई। इसके बाद भी युवाओं के आने का सिलसिला जारी रहा और सरल केंद्र के अंदर और बाहर तक दो लाइनें बनवानी पड़ीं। युवकों के साथ-साथ युवतियों की संख्या भी काफी अधिक रही।
सुबह करीब 11 बजे सीटीएम विरेंद्र सिंह ने कमरा नंबर-13 के एक और सरल केंद्र में बनाए दो काउंटरों का निरीक्षण किया। सीटीएम को युवाओं ने अपनी परेशानियां बताईं और काउंटरों की संख्या बढ़वाने की मांग की। इसके बाद सीटीएम ने काउंटरों की संख्या तीन से बढ़वाकर छह करवा दी। इसके बाद सीटीएम ने एक घंटे बाद दोबारा निरीक्षण किया और इस दौरान भी युवाओं ने काउंटरों की संख्या बढ़ाने की मांग की। उनकी मांग पर सीटीएम ने दो काउंटर और बढ़वा दिए। प्रशासन द्वारा आठ काउंटर खुलवाने के बाद भी युवाओं की भीड़ कम होती नजर नहीं आई। बुधवार को पुलिसकर्मी का युवाओं को लाठी मारने का वीडियो भी सोशल साइट पर वायरल हुआ है। 11 सेकेंड के वीडियो में लाइन तोड़ने पर युवाओं को लाठी जड़ता पुलिसकर्मी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
धक्का-मुक्की में दरवाजे के बीच आई युवक की तीन अंगुलियां
सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक लघु सचिवालय में तीन काउंटरों की ही व्यवस्था थी। सीटीएम के निरीक्षण से करीब डेढ़ घंटा पहले कमरा नंबर-13 के बाहर धक्का-मुक्की हो गई। इसी दौरान कमरे का दरवाजा बंद हो गया और इसमें चरखी निवासी अंकित की तीन अंगुलियां आ गईं। सीटीएम विरेंद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान अंकित का हालचाल भी जाना। अंकित को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
डीसी रेट कर्मियों ने की हड़ताल, प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था
बुधवार को अपनी मांगों को लेकर पार्ट-वन के तहत डीसी रेट पर लगे कर्मचारी हड़ताल पर रहे। लघु सचिवालय के 14 कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए। इनमें से कुछ की ड्यूटी सरल केंद्र पर थी। इसे देखकर प्रशासन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर अन्य कर्मचारियों को यहां की जिम्मेदारी सौंप दी और कामकाज बाधित नहीं होने दिया।
युवा बोले : बैठने की जगह है न पीने को पानी
- काफी तादाद में युवा लघु सचिवालय शपथ पत्र बनवाने पहुंचे हैं। यहां कतारें काफी लंबी हैं और युवा धूप में बैठने को विवश हैं। लघु सचिवालय में पानी की कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई है। - नितेश
- प्रशासन ने बुधवार को काउंटरों की संख्या तो बढ़वा दी है लेकिन पीने के पानी की व्यवस्था यहां बिल्कुल नहीं है। अगर पानी पीने जाएं तो फिर दूसरे युवा दोबारा से लाइन में नहीं लगने देते। - रोहित
युवाओं की मांग पर काउंटरों की संख्या हमने बढ़ा दी है। व्यवस्थाएं बनाने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती भी यहां कर दी गई है। व्यवस्थाओं को हम बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। - विरेंद्र सिंह, सीटीएम