{"_id":"5d094db48ebc3e2ad96e1847","slug":"156089079117-jhjhar-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मी महिलाओं के प्रति नकारात्मक रवैया न अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मी महिलाओं के प्रति नकारात्मक रवैया न अपनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। भिवानी डिपो के एक परिचालक द्वारा खराब व्यवहार से धूमिल हुई रोडवेज की छवि को सुधारने के लिए विभाग अब हर डिपो में सेमिनार लगाकर महिलाओं के प्रति रवैया सुधारने के लिए कर्मचारियों को शालीनता का पाठ पढ़ाएगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को झज्जर से की गई। कार्यक्रम में एसीएस धनपत सिंह, महानिदेशक रमेश चंद्र बिढ़ान व अतिरिक्त निदेशक संवर्तक सिंह ने भी चालकों-परिचालकों से सीधा संवाद किया। डिपो में जागृति प्रोजेक्ट के तहत झज्जर डिपो में पांच दिवसीय सेमिनार का आयोजन मंगलवार से शुरू हुआ जोकि 22 जून तक विभिन्न सत्रों में चलेगा। सेमिनार में विचार रखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने कहा कि आमजन के लिए सबसे सस्ती, सुविधाजनक, सुलभ व विश्वसनीय सवारी के रूप में हरियाणा राज्य परिवहन की बसों को माना जाता है, ऐसे में चालक-परिचालक का दायित्व है कि वे इस विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए प्रदेश के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने चालकों-परिचालकों को कहा कि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी रूप से महिलाओं के प्रति नकारात्मक रवैया, दुर्व्यवहार न तो उनके द्वारा किया जाए और न ही वे होने दें। उन्होंने बताया कि झज्जर डिपो से सबसे पहले लिंग संवदेनशीलता कार्यक्रम का आगाज किया गया है।
महिला आरक्षित सीटों का रखा जाएगा ध्यान
झज्जर डिपो में सबसे पहले लिंग संवेदनशील विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में यहां के चालक-परिचालक इस सेमिनार में प्रशिक्षण लेते हुए झज्जर डिपो को अन्य डिपो के लिए अनुकरणीय बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। बसों में सफर करने वाली सवारी को पूरा आदर मान-सम्मान दें। विशेष तौर पर बसों में निर्धारित की गई महिला आरक्षित सीट पर महिलाओं को ही बैठाने की व्यवस्था रखने के लिए कहा गया।
हर कर्मचारी का लिया जाएगा फीडबैक
सेमिनार में विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सभी चालकों-परिचालकों की कार्यकुशलता व व्यवहारकुशलता का वे फीडबैक ले रहे हैं और वे विश्वास दिलाते हैं कि अगर आपका व्यवहार बेहतर रहेगा तो वे विभाग की ओर से इंसेंटिव स्कीम को लागू करते हुए उनका सम्मान भी करेंगे। उन्होंने चालकों-परिचालकों के साथ ही वर्कशाप के तकनीकी स्टाफ को भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि देश की सड़कों पर हरियाणा राज्य परिवहन की बसें गौरवान्वित होते हुए यात्रियों को सुगम सफर कराने में सहभागी बनें।
विज्ञापन
सभी डिपो में होंगे सेमिनार
झज्जर डिपो प्रदेश में अपनी कार्य शैली व महिला सम्मान के साथ अपने व्यावहारिक स्वरूप से उदाहरण पेश करेगा। रोडवेज स्टाफ में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए झज्जर डिपो सहित सभी 24 डिपो में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ताकि चालकों-परिचालकों की मानसिकता में बदलाव लाया जा सके।