फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने तैयार किए 5.92 लाख पौधे

हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने तैयार किए 5.92 लाख पौधे

Wed, 19 Jun 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने तैयार किए 5.92 लाख पौधे
झज्जर। जिले भर में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पौधरोपण का अभियान शुरू किया जाएगा। इस बार जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इससे पहले 20 जून के बाद प्री मानसून की बारिश होने की उम्मीद है। अगर प्री मानसून की बारिश अच्छी हो जाती है तो उसके बाद भी वन विभाग की तरफ से पौधरोपण का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। विभाग की तरफ से पौधरोपण अभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग की तरफ से नौ नर्सरियों में 5 लाख 92 हजार 312 पौधे तैयार किए हैं। इन पौधों में से विभाग की तरफ से विभिन्न संस्थाओं, स्कूलों और जिला वासियों को वितरित किये जाएंगे। वहीं सरकारी भूमि पर विभाग की तरफ से स्वयं भी लाखों पौधें लगाए जाएंगे। इसके अलावा पिछले साल लगाए गए पौधों में से जो पौधे नष्ट हो गए उनके स्थान पर भी विभाग की तरफ से करीब तीस हजाचर पौधे लगाए जाएंगे। जबकि एक लाख पौधे लोगों को विभाग की तरफ से सेलफ्री वितरित किये जाएंगे। वन विभाग की तरफ से ही नहीं लोग बड़ी संख्या में प्राईवेट नर्सरियों से भी मानसून के सीजन में फल, फूल व छायादार पौधे मोल खरीद कर लगाते हैं।
विज्ञापन


देखरेख के अभाव में नष्ट हो जाते हैं 40 प्रतिशत पौधे
वन विभाग की तरफ से हर साल लाखों पौधे लगाए जाते हैं। लेकिन देखरेख के अभाव में करीब 40 प्रतिशत पौधे नष्ट हो जाते हैं। क्योंकि विभाग की तरफ से पंचायती भूमि के अलावा सड़कों, नहरों, रेलवे लाइनों, बांध व ड्रेनों के साथ पौधें लगाए जाते हैं। इनमें समय पर पानी न डाले जाने, दीमक लगने, पशुुओं द्वारा खराब करने, फसलों के साजन में फसलों के अवशेष जलाने के कारण आग लगने से बड़ी संख्या में पौधे नष्ट हो जाते हैं। उनके स्थान पर वन विभाग की तरफ से मरम्मत नाम पर पौधे लगाए जाते हैं। विभाग की तरफ से इसे सामान्य प्रक्रिया मानी जाती है। लेकिन आग के कारण पौधे नष्ट होने के विषय में आरोपियों के खिलाफ मामले भी दर्ज करवाए जाते हैं।
विज्ञापन


नर्सरी में तैयार किए गए पौधे
नर्सरी पौधे
बादली 65500
सांखौल 36995
मातनहेल 128260
साल्हावास 106443
एमपी माजरा 183594
बाकरा 21021
हर्बल पार्क 10629
नेहरू कॉलेज 2194
माछरौली 43676
कुल 592312

मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पौधरोपण का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। विभाग की तरफ से पौधरोपण के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
राज कुमार, डीएफओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed