{"_id":"5d094da08ebc3e2ad96e1841","slug":"156089077119-bahadurgarh-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! मेरे परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! मेरे परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। साहब! मेरे परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है। कुछ इसी तरह की बातें मंगलवार की सुबह बालौर रोड स्थित लघु सचिवालय में बने सरल केंद्र पर शपथ पत्र बनवाने पहुंचे युवाओं से सुनने को मिला। यह भीड़ आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा थी। लघु सचिवालय में बने सरल केंद्र में युवाओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उपमंडल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। बता दें कि लघु सचिवालय में एक ही काउंटर होने की वजह से युवाओं की लगातार भीड़ बढ़ती गई। शपथ पत्र बनवाने आए युवाओं में प्रशासन के प्रति रोष भी देखा गया और युवा प्रशासनिक अधिकारियों को कोसते नजर आए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में एक-एक कर युवाओं के शपथ पत्र बनवाए गए तब जाकर भीड़ पर काबू पाया गया।
बता दें कि हरियाणा सरकार की ओर से पुलिस विभाग में सिपाही व पटवारी, कैनाल पटवारी और ग्राम सचिव के पद के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इन भर्तियों में सरकार ने जिन परिवार में एक भी सरकारी नौकरी नहीं है उन आवेदकों को पांच अंक का लाभ देने की घोषणा कर रखी है। मगर इसके लिए आवेदकों को शपथ पत्र देना होगा कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। ऐसे में पटवारी व सिपाही के पद पर आवेदन करने वाले क्षेत्र से भारी संख्या में युवा मंगलवार को लघु सचिवालय में पहुंच गए।
200 से ज्यादा युवा पहुंचे
तीन दिन की छुट्टी होने की वजह से मंगलवार को सरल केंद्र में 200 से ज्यादा युवा पहुंच गए, जिसकी वजह से सरल केंद्र पर बने काउंटर पर व्यवस्था चरमरा गई। ऐसे में युवाओं के समय पर शपथ पत्र नहीं बन पाए और भीड़ बढ़ती ही चली गई। इससे युवाओं में रोष पनप गया और हो-हल्ला मच गया। युवाओं का शोर-शराबे बढ़ने के बाद प्रशासन को पुलिस बुलाकर भीड़ पर नियंत्रण करना पड़ा।
विज्ञापन
न नंबरदार मिले और न समय पर हो सके फोटो
सिपाही पद के लिए आवेदन करने वाले अमनदीप, संदीप, राजीव, नरेंद्र, सुनील, मोनू, पंकज, साहिल, सुनील, आदि ने बताया कि वे सुबह ही शपथ पत्र बनवाने के लिए तहसील में पहुंच गए थे, लेकिन न तो यहां पर नंबरदार मिले और न ही तहसीलदार। साथ ही फोटो करवाने के लिए भी एक ही काउंटर होने की वजह से भीड़ में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार को ऐसे समय में काउंटरों की संख्या बढ़ा देनी चाहिए, ताकि युवा आसानी से शपथ पत्र बनवाकर फार्म भर सके।
लड़कियों के लिए बनाया गया काउंटर
एसडीएम तरुण पावरिया ने बताया कि सभी लोगों को शपथ पत्र बनवाने में किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए अलग-अलग काउंटर बना दिए गए हैं। एक काउंटर युवाओं के लिए बनाया गया है जहां पर अपने शपथ पत्र के लिए फोटो खिंचवा सकते हैं। उसके बगल में ही एक काउंटर अलग से बनाया गया है। अलग से बनाए गए काउंटर लड़कियों के लिए है। लघु सचिवालय आने वाले किसी भी व्यक्ति अपने काम कोई दिक्कत न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।
शपथ पत्र बनवाने के लिए अचानक इतनी बड़ी संख्या में युवा और युवतियां आ गए। इसकी वजह से भीड़ बढ़ गई। एक ही काउंटर होने की वजह से भीड़ बढ़ती ही चली गई। युवाओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लड़कियों के लिए अलग से एक काउंटर बनाया गया है। लघु सचिवालय आने वाले हर व्यक्ति की सुविधा को ध्यान में रखा जाता है। जिससे वह अपने काम कम समय में और आसानी से करवा सके।
तरुण पावरिया, एसडीएम, बहादुरगढ़।