फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में होगा विधानसभा स्तरीय योग कार्यक्रम

शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में होगा विधानसभा स्तरीय योग कार्यक्रम

Tue, 18 Jun 2019 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में होगा विधानसभा स्तरीय योग कार्यक्रम
बहादुरगढ़। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधानसभा स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन शहर के रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम परिसर में होगा। योग दिवस के आयोजन को लेकर सोमवार को एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों व सामाजिक संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इस बार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक नरेश कौशिक बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। योग कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नरेश कौशिक द्वारा किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि योग दिवस में भागीदार बनने के लिए योग प्रेमियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है और 20 जून को शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में योग कार्यक्रम का रिहर्सल भी करवाया जाएगा। एसडीएम ने बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक पंजीकरण कराते हुए योग दिवस कार्यक्रम में भागीदार बनें। इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं आयुष विभाग से डॉ. मोहम्मद कमर, नगर परिषद के ईओ डॉ. विजयपाल, सचिव मुकेश कुमार, बीईओ सुनील कोहली, एचएसआईआईडीसी से मैनेजर एएच खान, कृषि विभाग से एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक, पीडब्लूडी से एसडीओ प्रशांत, एआईपीआरओ दिनेश कुमार, कानूनगो पूनम चंद, जनस्वास्थ्य विभाग से जेई दलबीर देशवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर सीमा, पतंजलि समिति से सुरेश शर्मा, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि से लवकेश, भारत विकास परिषद से सतीश शर्मा व मूलचंद जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed