फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मौसम बना खुशगवार, झुलसाने वाली गर्मी से मिली राहत

मौसम बना खुशगवार, झुलसाने वाली गर्मी से मिली राहत

Tue, 18 Jun 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
मौसम बना खुशगवार, झुलसाने वाली गर्मी से मिली राहत
चरखी दादरी। विभिन्न भागों में सोमवार को हुई हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम में चार डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। हल्की बारिश से खरीफ की फसलों में भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है। भीषण गर्मी से कपास की फसल में बर्निंग इफेक्ट बना हुआ था, अब मौसम में बदलाव से इससे काफी राहत मिल सकती है। जिले के विभिन्न भागों में पांच से 10 एमएम तक बारिश हुई है। हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और झुलसाने वाली गर्मी एवं तपिश से लोगों को काफी राहत मिली है। लोग गर्मी से बेहाल थे। गत दिनों जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे आम जन जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों के तापमान पर एक नजर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 जून 44 31
14 जून 44 32
15 जून 44 31
16 जून 38 31
17 जून 37 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed