फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   200 क्यूसेक पानी कम मिलने से बढ़ा संकट

200 क्यूसेक पानी कम मिलने से बढ़ा संकट

Tue, 18 Jun 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
200 क्यूसेक पानी कम मिलने से बढ़ा संकट
चरखी दादरी। जिले को इस बार 200 क्यूसेक पानी कम मिला है। पानी की कमी होने पर जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुुंच पा रहा है। इस समय कई गांवों के जलघरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। फिलहाल नहरों में 650 क्यूसेक पानी चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी व बौंद कलां डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी की की चोरी की जा रही है। पानी की मात्रा कम होने की वजह से जलघरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई विभाग ने 850 क्यूसेक पानी का इंडेंट भेजा था, लेकिन पीछे से 650 क्यूसेक पानी ही मिला है, जोकि पर्याप्त नहीं है। अब तो जिले की कई नहरों में नए पंप व मोटर सिस्टम भी लगा दिए हैं, जिससे पीछे से पानी 900 क्यूसेक तक छोड़ा जा सकता है। नहरें 900 क्यूसेक तक पानी को झेल सकती हैं। नहरी पानी कम मात्रा में आने से कई माइनरों में भी पानी नहीं पहुंच पाया है। नहरों से माइनर व सब माइनर में पानी छोड़ा जाता है। टेल तक पानी नहीं पहुंच पाने के कारण गांवों में बने जलघरों में भी पानी नहीं डाला जा सकता। हालांकि सिंचाई विभाग की चार टीमें जलघरों को भरने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन नहरों में पानी की मात्रा कम बनी हुई है। गत नौ जून को पानी छोड़ा गया था जो 24 जून तक चलेगा। एसडीओ विकास कुमार के अनुसार पानी की चोरी पर अंकुश लगा रखा है। जलघरों में पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed