फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिना संसाधन के बिजली के खंभों पर चढ़कर काम कर रहे कर्मचारी

बिना संसाधन के बिजली के खंभों पर चढ़कर काम कर रहे कर्मचारी

Mon, 17 Jun 2019 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
बिना संसाधन के बिजली के खंभों पर चढ़कर काम कर रहे कर्मचारी
बहादुरगढ़। शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली कर्मचारी बगैर संसाधनों के ही पोल पर चढ़कर का काम कर रहें हैं। ऐसे में जरा सी चूक कर्मचारियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। दिल्ली-रोहतक रोड के पास कर्मचारियों द्वारा मानकों को ताक पर रखकर बिजली पोल पर चढ़कर काम किया गया। हालांकि बिजली निगम के एसई का कहना है कि लाइन स्टाफ को निगम की ओर से सभी तरह के उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं लेकिन वह इस्तेमाल नहीं करते। इस बारे में अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। क्षेत्र में बिजली कर्मचारी अपनी जान के प्रति कितने लापरवाह हैं। यह उस समय देखने को मिला जब दिल्ली-रोहतक रोड पर 11केवी का ट्रांसफार्मर बदलते कर्मचारी बिना हेलमेट, बूट, गलब्स के पोल पर चढ़ गए। अन्य कर्मचारी भी इसी तरह काम में जुटे रहे। अधिकारियों की मानें तो बिजली कंपनी में लाइन स्टाफ को समय-समय पर सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए जाते हैं, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नजर नहीं आता। शहर में ही कर्मचारी फॉल्ट सुधारने या बिजली के अन्य काम करने के दौरान सुरक्षा उपकरण, सीढ़ी या बेल्ट का उपयोग नहीं करते। न ही डिस्चार्ज रॉड का उपयोग करते हैं। यही नहीं पूरे डिवीजन में एक भी लाइनमैन हेलमेट पहने नजर नहीं आता। बिजली निगम के एसई संदीप जैन ने बताया कि बिना सेफ्टी किट के काम करवाने वाले ठेकेदार को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइन पर काम करते वक्त सीढ़ी, हेलमेट, दस्ताने, सेफ्टी बेल्ट, डिस्चार्ज रॉड, प्लास, टेस्टर, रैनकोट, जूते, गर्म कपड़े। उपकरण करंट रोधी हो।
विज्ञापन


लेबर को नहीं है पोल पर चढ़ने का अधिकार
बिजली निगम के अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार ठेकेदार के लेबर को बिजली के पोल पर चढ़ने का अधिकार नहीं है। चाहे लाइन बंद हो या चालू। उसे केवल लाइनमैन के सहयोगी के रूप में रखा जाता है। इसके बावजूद कई बार थोड़े लालच या फिर लाइनमैन से संबंध के चलते लेबर लाइन सुधार कार्य के लिए पोल पर चढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed