फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ओमप्रकाश धनखड़ ने किया रईया माइनर का उद्घाटन

ओमप्रकाश धनखड़ ने किया रईया माइनर का उद्घाटन

Tue, 11 Jun 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश धनखड़ ने किया रईया माइनर का उद्घाटन
झज्जर। किसान हित को सर्वोपरि मानते हुए हमारी सरकार ने सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाने का संकल्प लिया था। इसके लिए प्रदेश भाजपा सरकार ने सिंचाई से संबंधित प्रोजेक्ट चरणबद्घ तरीके से रिकार्ड समय में पूरे करवाए हैं। ये विचार प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ ने सोमवार को डावला गांव में रईया माइनर का जीर्णोद्घार के बाद व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि लगभग नौ किलोमीटर लंबी 17.75 क्यूसिक क्षमता की रईया माइनर के जीर्णोद्घार कार्य पर 164 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

इन गांवों को मिलेगा फायदा
सिंचाई विभाग के एसई आर एस सौलखा ने कृषि मंत्री को बताया कि रईया माइनर से खातीवास, ग्वालीसन, तलाव, रणखंडा, डावला,बाबरा और रईया गांवों की लगभग 98 सौ एकड़ भूमि सिंचित होगी। जीर्णोद्धार कार्य के तहत सीसी का कार्य किया गया है, किसानों की सुविधा के लिए दो पुलिया और चार घाट बनाए गए हैं। अब रईया माइनर की टेल तक पूरी क्षमता के साथ पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन

इन योजनाओं पर हो चुके करोड़ों खर्च
जेएनएल पंप हाउस साल्हावास का 143 करोड़ रुपये की लागत जीर्णोद्घार, दुल्हेड़ा माइनर का लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्घार, ढाकला माइनर का जीर्णोद्घार, दादरी तोए व कलोई में किसानों की सुविधा के लिए ड्रेन आठ पर पुलों का निर्माण कार्य, झज्जर जिले की सिंचाई की लाइफलाइन जेएलएन की लाइनिंग का लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से जीर्णोद्घार जैसे कार्य रिकार्ड समय में हुए हैं। अब रईया माइनर के जीर्णोद्घार के कार्य का शिलान्यास इसी वर्ष जनवरी में किया था आज पांच महीने के रिकार्ड समय यह कार्य पूरा हुआ है। इस अवसर पर आनंद सागर, मनीष बंसल, प्रेम सुबाना, सोमबीर कोट, ओमवीर डावला, काले डावला, प्रकाश माजरा, सुनील डावला, आकेश नेहरा, विजय रईया और एसई पब्लिक हेल्थ जगबीर मलिक,डीडीपीओ हरि सिंह श्योराण,कार्यकारी अभियंता यूनूस खान, तहसीलदार मुखतार सिंह अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed