फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   यां भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़

यां भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Tue, 11 Jun 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
यां भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़
बेरी। विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में सोमवार को अष्टमी के दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। अष्टमी के दिन भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर मां के चरणों में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद लिया। अष्टमी के दर्शन के लिए भवन में सुबह से भक्तों की लाईन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह साढ़े 4 बजे मां को अंदर वाले भवन से बाहर वाले भवन में लाया गया। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया। उसके बाद मंगला आरती करके मां के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए गए। उसके बाद मां के दर्शनों का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात, बच्चों के बाल उतरवाकर भक्तों ने पूजा अर्चना की। वहीं महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मागी। मां के दरबार में अष्टमी की भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम कर रखे थे। मां के दरबार में सुबह 4 बजे से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ठ का कहना है कि हर माह अष्टमी के दिन मां के दरबार में भक्त दर्शन करने के लिए आते है। बेरी शहर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि हरा माह मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी के भक्तों की की भीड़ उमड़ती है और कई राज्यों से भक्त मां के दरबार में माथा टेकने लिए पहुंचते है। भक्तों को साफ सुधरा वातावरण मिल सके इसके लिए पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगा दी जाती है। मां के दरबार मे भक्तों की आस्था भी देखते ही बनती है। अष्टमी के दिन मंदिर के बाहर भक्तों ने भंडारे लगाए गए जहां बाहर से आने वाले भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं माता भीमेश्वरी देवी ट्रस्ट द्वारा मंदिर में मीठे पानी की छबील लगाकर भक्तों की प्यास बुझाई। गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए भक्तों के लिए मीठे पानी की छबील लगाकर प्यास बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed