{"_id":"5cfec19cbdec2207594b2df1","slug":"15601995726-bahadurgarh-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का दाखिला न होने पर अभिभावकों ने किया बीईओ कार्यालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का दाखिला न होने पर अभिभावकों ने किया बीईओ कार्यालय में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शिक्षा नियमावली 134-ए के तहत दूसरे राउंड में बीते शनिवार को विभाग ने बच्चों को अलॉट स्कूलों की सूची जारी की थी। इस सूची में 430 बच्चे को स्कूल अलॉट हुए थे। जिसमें शहर के कई स्कूल शामिल हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सेक्टर-6 स्थित डीएवी स्कूल में दाखिला के लिए गए अभिभावकों को स्कूल की प्रिंसिपल ने मना कर दिया। इस पर नाराज अभिभावकों ने बीईओ दफ्तर पर हंगामा किया। इसके बाद बीईओ ने मामले से एसडीएम को अवगत कराया।
कानोंदा गांव से आए संजय ने बताया कि वह अपने बच्चे को लेकर सुबह डीएवी स्कूल गए। वहां पर दाखिला के लिए प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने सही से जवाब नहीं दिया। नेता जी नगर के बलराज दाहिया ने बताया कि दाखिला के लिए सुबह स्कूल जाकर बैठ गए थे। प्रिंसिपल की तरफ से बताया जा रहा था कि लिस्ट अभी अपडेट हो रही। जैसे ही अपडेट होगी दाखिले शुरू हो जाएंगे। वीरेंद्र छिकारा ने बताया कि कई घंटे तक स्कूल के अंदर बैठने के बाद भी जब लिस्ट अपडेट नहीं हुई तो सभी अभिभावक आक्रोशित हो गए। जिसके बाद सभी बीईओ कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि बीईओ से अभिभावकों ने बात की तो वह भी टाल मटोल जवाब देने लगें। इससे अभिभावक आक्रोशित हो गए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा काटा। मामला बढ़ता देख बीईओ ने एसडीएम को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया।
कोट:
दाखिला की अंतिम तारीख होने के चलते सुबह सिर्फ पानी पीकर घर से डीएवी स्कूल पहुंच गए। क्योंकि बच्चे के भविष्य के प्रति बहुत गंभीर हुं। स्कूल के कर्मचारियों से लेकर प्रिंसिपल का व्यवहार बिल्कुल अभद्र था। काफी देर इंतजार कराने के बाद स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से दाखिला लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
संजय।
सुबह सात बजे बच्चे को लेकर डीएवी स्कूल पहुंच गए थे। काफी देर तक स्कूल के अंदर बैठने पर मैनेजमेंट की तरफ से बताया गया कि अभी लिस्ट अपडेट होने में समय लग रहा है। दो घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोई आश्वासन नहीं मिला। इस पर बीईओ से मामले की शिकायत की।
पूजा।
दाखिला के लिए 10 जून आखिरी तारीख होने के चलते रात से ही टेंशन थी। सुबह जल्द उठकर घर का काम करने के बाद बच्चे को लेकर डीएवी स्कूल पहुंच गए। लेकिन स्कूल के मैनेजमेंट का बहुत ही अभद्र व्यवहार था। इसके बाद तपती धूप में बीईओ कार्यालय पहुंचे। जहां अपनी समस्या बताई।
ज्योति।
इस तपती धूप में सुबह से स्कूल में बच्चे का दाखिला कराने के लिए पहुंच गए। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा बताया कि अपनी लिस्ट अपडेट नहीं हुई है। दो घंटे से ज्यादा बैठने के बाद स्कूल की तरफ से दाखिला लेने से मना कर दिया गया। इसके बाद धूप में बच्चे को लेकर बीईओ कार्यालय पहुंचे।
राकेश शर्मा।