{"_id":"5cfd6a95bdec2207237e4426","slug":"1560111757245-bahadurgarh-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान 45 के पार, लू के थपेड़ों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 45 के पार, लू के थपेड़ों ने किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। रविवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। रविवार को छुट्टी होने के कारण लोगों ने गर्मी के मौसम में अपने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। इसके चलते शहर के बाजार भी सुनसान नजर आए। चिकित्सकों की ओर से सलाह दी जा रही है कि इस मौसम में छोटे बच्चों को गर्मी लगने का खतरा कहीं ज्यादा होता है। 45 डिग्री तापमान में घर से निकलना किसी खतरे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में दस्त लगने और हीट स्ट्रोक होने का खतरा ज्यादा रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 45 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। दिन के समय लू चलती रही। नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुखविंद्र का कहना है कि इस मौसम में छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। यदि उनके शरीर में किसी तरह की दिक्कत हो जाए तो उसे तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। बगैर चिकित्सक की सलाह के किसी तरह की दवा देने से बचना चाहिए।
ये बरतें सावधानी
धूप में खाली पेट न निकलें।
पानी पीते रहें।
मिर्च मसाले का खाना खाने से बचें।
धूप में निकलने पर सिर कपड़े से ढककर रखें।
बच्चों को बाइक व स्कूटर पर आगे न बैठाएं।
तापमान बढ़ने पर गीला कपड़ा सिर पर रखें।
दस्त लगने पर डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।
पानी में ओआरएस का घोल मिलाकर पीते रहें।
नींबू व पुदीने का रस पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
बाजार का खाना खाने से करें परहेज।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
धूप में खाली पेट न निकलें।
पानी पीते रहें।
मिर्च मसाले का खाना खाने से बचें।
धूप में निकलने पर सिर कपड़े से ढककर रखें।
बच्चों को बाइक व स्कूटर पर आगे न बैठाएं।
तापमान बढ़ने पर गीला कपड़ा सिर पर रखें।
दस्त लगने पर डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।
पानी में ओआरएस का घोल मिलाकर पीते रहें।
नींबू व पुदीने का रस पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
बाजार का खाना खाने से करें परहेज।