फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चार से छह घंटे के बिजली कट से उद्यमी परेशान

चार से छह घंटे के बिजली कट से उद्यमी परेशान

Mon, 10 Jun 2019 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
चार से छह घंटे के बिजली कट से उद्यमी परेशान
बहादुरगढ़। शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने का दावा बिजली निगम की ओर से किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। जून की शुरुआत से ही औद्योगिक क्षेत्रों में बार-बार बिजली कट लगने की शिकायतें आ रही थी। इस बारे में उद्यमियों का कहना है कि इससे उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी एमआइई पार्ट-ए और बी, एचएसआईआईडीसी में हो रही है। औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते बिजली संकट को लेकर उद्यमियों ने कहा कि बार-बार कट लगने से जेनरेटर चलाना पड़ता है। इससे उत्पादन के लागत में भी इजाफा हो रहा है। इसे लेकर एक शिकायत यह भी है कि बिजली कटौती की सूचना बिजली निगम द्वारा नहीं दी जाती है। दिन-रात मिलाकर चार से छह घंटे बिजली की कटौती औद्योगिक क्षेत्रों में की जा रही है। इस प्रकार की कटौती का कोई फिक्स शेड्यूल नहीं है। थोड़ी-थोड़ी देर पर इस प्रकार के पावर कट लगते रहते हैं। जूता इंडस्ट्री में तो स्थिति और भी खराब है। इनके संचालकों का कहना है कि बार-बार कट और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से मशीनों को नुकसान पहुंचने का डर बना रहता है। औद्योगिक यूनिटों में बिजली नहीं होने पर जेनरेटर चलाना पड़ता है। कुछ ही देर में बिजली आ जाती है फिर जेनरेटर बंद करना पड़ता है। इस प्रकार की प्रक्रिया रोजाना कई बार दोहरानी पड़ती है। एक बार में कम से कम 20 से 25 मिनट के समय का नुकसान उद्योगों को होता है। एक औद्योगिक यूनिट के महाप्रबंधक का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ-साथ कट का दायरा भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास आनंद सोनी का कहना है कि पिछले एक माह से औद्योगिक क्षेत्रों में पावर कट लग रहे हैं। इसका असर औद्योगिक कामकाज पर पड़ रहा है। कटौती के बारे में उद्यमियों को बिजली निगम के द्वारा किसी प्रकार की पूर्व जानकारी नहीं दी जाती है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में बिजली हर समय दी जा रही है। जब कोई बिजली संबंधी मरम्मत का कार्य किया जाना हो तो सप्लाई बंद कर दी जाती है। रही बात सूचना देने की तो जिसके मोबाइल नंबर निगम में रजिस्टर्ड हैं उनके मोबाइल पर बिजली किस समय से किस समय तक नहीं रहेगी, सूचना दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप जैन, एसई, बिजली निगम, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed