फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहर के तर्ज पर गांवों में मिलेगी बिजली, योजना में 34 फीडर शामिल

शहर के तर्ज पर गांवों में मिलेगी बिजली, योजना में 34 फीडर शामिल

Mon, 10 Jun 2019 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
शहर के तर्ज पर गांवों में मिलेगी बिजली,  योजना में 34 फीडर शामिल
झज्जर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी शहर के तर्ज पर बिजली उपलब्ध करवाने के लिए जगमग योजना के तहत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए पावर हाउसों से 82 फीडर निकाले गए हैं। इन फीडरों में से जगमग योजना के तहत फिलहाल 34 फीडर चयनित किए गए हैं और इन फीडरों की जिम्मेदारी एक-एक जेई को दी गई है। इनके अलावा पहले भी बिजली निगम की ओर से दस फीडर इस योजना में शामिल किए गए हैं। जिनका काम अंतिम चरण में चल रहा है। बिजली निगम की तरफ से इन सभी फीडरों पर 31 जुलाई तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत निगम की तरफ से सभी गांवों में लगाए गए खुले तार बदले जाएंगे। इन तारों के स्थान पर एबी केबल लगाई जाएंगी। ताकि बिजली चोरी में कमी लाई जा सके। इसके साथ ही बिजली निगम की तरफ से घरों के अंदर लगाए गए सभी बिजली मीटरों को घरों से बाहर निकालकर खंभों पर लगाया जाएगा और मीटर भी इलेक्ट्रॉनिक होंगे। हालांकि इस योजना के तहत गांवों में किसी भी उपभोक्ता का बिजली बिल बकाया भी नहीं होना चाहिए। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार पिछले साल आई बिजली बिल माफी योजना के तहत बिजली बिलों का भुगतान भी करीब 85 प्रतिशत किया जा चुका है। अब बिजली के मीटर घरों से बाहर निकले जाने हैं। हालांकि इस योजना के लागू होने के बाद बिजली की खपत भी बढ़ जाएगी। फिलहाल गर्मी के कारण जिले में दस लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी है। सामान्य तौर पर जहां जिले भर में करीब 50 लाख यूनिट बिजली की खपत होती थी। वहीं अब 20 प्रतिशत बिजली की खपत बढ़ चुकी है। फिलहाल जिला में हर रोज 60 लाख लाख यूनिट की खपत हो रही है।
विज्ञापन


बिजली बिलों पर मिलेगी सब्सिडी
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के जिन गांवों को इस योजना में शामिल किया जाएगा उन गांवों के लोगों के बिजली बिलों पर उन्हें सब्सिडी दी जाएगी। 200 यूनिट की खपत पर करीब 400 रुपये का उपभोक्ताओं को फायदा होगा और उन्हें 24 घंटे बिजली भी मिलेगी।
विज्ञापन


जिले में बिजली वितरण की स्थिति
जिले की कुल जनसंख्या : करीब साढे़ दस लाख
शहरी क्षेत्र की जनसंख्या : करीब ढाई लाख
ग्रामीण क्षेत्र की जनसंख्या : करीब आठ लाख
कुल बिजली उपभोक्ता : 2.25 लाख
कुल पावर हाउस : 41
220 केवी के पावर हाउस : 2
132 केवी के पावर हाउस : 10
33 केवी के पावर हाउस : 29
कुल फीडर : 82
हर रोज बिजली की खपत : 60 लाख यूनिट

सरकार की ओर से 15 अगस्त तक सभी गांवों को इस योजना में शामिल किया जाना है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस फीडरों काम जल्द ही पूरा कर सरकार को 24 घंटे बिजली आपूर्ति चालू करने के लिए प्रपोजल भेजा जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलते ही दस फीडरों पर 24 घंटे बिजली चालू कर दी जाएगी। योजना को लागू करने के लिए लोग निगम का सहयोग करें और किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप जैन, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed