फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तनावमुक्त माहौल में दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

तनावमुक्त माहौल में दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

Mon, 10 Jun 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
तनावमुक्त माहौल में दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
झज्जर। रविवार की सुबह राहगीरी के तहत आयोजित साइकिल रैली, योग, सेल्फ डिफेंस डेमो व अन्य सांस्कृतिक तथा मनोरंजक कार्यक्रम झज्जर के लोगों के लिए बहुत खास रहे। हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी ने जहां तनावमुक्त माहौल में सुबह का स्वागत किया। वहीं साइक्लिंग मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेते हुए जीवन में आगे बढ़ने का झज्जरवासियों ने प्रण लिया। एसएसपी अशोक कुमार के मार्गदर्शन में जहांआरा बाग स्टेडियम के सामने सड़क पर राहगीरी का मंच सजा और सड़क पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही युवाओं ने खेल गतिविधियों में भाग लिया। राहगीरी के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डीएसपी भारती डबास की मौजूदगी रही। डीएसपी भारती डबास ने उपस्थित जनसमूह को दिए अपने संदेश में कहा कि राहगीरी का उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त माहौल के साथ ही जीवन में सार्थकता बनाए रखते हुए नई उमंग व उत्साह के साथ आगे बढ़ना है। झज्जर पुलिस व जिला प्रशासन की संयुक्त भागीदारी के साथ आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश आमजन मानस तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं महिला सशक्तीकरण के साथ ही साइकिल गिरी जैसे थीम हमारी युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने में सहायक हैं। वहीं कार्यक्रम में क्रिकेट, एरोबिक्स, कैरम बोर्ड, निशानेबाजी व योग गतिविधियों में युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यातिथि की ओर से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर एसडीएम बादली, डीएसपी बादली अशोक कुमार, डीएसपी झज्जर रमेश गुलिया, जिला खेल अधिकारी सत्यदेव, पुलिस प्रवक्ता चमनलाल, सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी, खेल विभाग से कोच सिंधूबाला सहित अन्य शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन


साइकिल क्लब ने वायु प्रदूषण कम करने का दिया संदेश
साइकिल क्लब बेरी की ओर से आयोजित साइकिल गिरी के साथ रविवार की राहगीरी ने हर आमजन को पर्यावरण स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। लोगों को वायु स्वच्छ रखने के लिए मोटर गाड़ियों का इस्तेमाल कम करके कार पुलिंग करने, पराली न जलाने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा साइकिल का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया गया। राहगीरी कार्यक्रम में बेरी साइकिल क्लब जिसका नेतृत्व भारत भूषण व सोनू बेरी ने किया। क्लब के करीब 40 सदस्यों की टीम जिसमें 8 वर्ष की आयु से लेकर 55 वर्ष की आयु तक के सदस्य शामिल थे। साइकिल टीम का डीएसपी भारती डबास, डीएसपी अशोक कुमार तथा डीएसपी रमेश गुलिया ने परिचय लेते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। वायु प्रदूषण को कम करने तथा पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर साइक्लिंग को बढ़ावा देने को लेकर बेरी साइकिल क्लब द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए बधाई दी गई। डीएसपी द्वारा झंडी दिखाकर साइकिल रैली को बेरी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


हास्य कलाकारों ने किया मनोरंजन
कार्यक्रम में खेल व योग के माध्यम से स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। वहीं महराणा स्कूल के बच्चों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के विषय को लेकर रागिनी के माध्यम से एक शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जिम्नास्ट प्रीति ने गणेश वंदना तथा 8 वर्ष के बच्चे विशेष ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में हरियाणवी हास्य कलाकार जोगिंद्र कुंडू ने अपने हास्य व्यंग से दर्शकों को खूब हंसाया। हास्य कवि मा. महेंद्र ने अपनी हास्य रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को खूब गुदगुदाया और मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed