फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाएं विशेष अभियान

वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाएं विशेष अभियान

Sun, 09 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाएं विशेष अभियान
झज्जर। एसएसपी अशोक कुमार ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। विशेष रूप से आयोजित समीक्षा बैठक में एसएसपी ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों को जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त व नाकाबंदी सहित हर संभव कदम उठाते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में लंबित अपराधों की समीक्षा के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव व पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ निकट भविष्य में होने वाली बैठक की तैयारी के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एसएसपी अशोक कुमार द्वारा आमजन की सुरक्षा को सुनिशित करने तथा अपराधों अंकुश लगाने, वांछित, अति वांछित व उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाकर गंभीरता से कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए। थाना स्तर पर ही विशेष टीमों का गठन करके अवैध असलाह तथा वांटेड अपराधियों को पकड़ने के सख्त निर्देश किए गए। उन्होंने लंबित शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करके निपटारा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी मुख्यालय झज्जर रणबीर सिंह, डीएसपी बादली अशोक कुमार, रीडर एसएसपी रविंद्र कुमार, प्रधान लिपिक कार्यालय पुलिस अधीक्षक झज्जर करनैल सिंह, सेना क्लर्क सुभाष चंद्र, सीआरओ कंवल सिंह, सुरक्षा शाखा प्रभारी लोक मनी, पुलिस प्रवक्ता चमन लाल, शिकायत क्लर्क मोहनलाल, पीए टू एसएसपी प्रदीप कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed