फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्रधान पद के तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन पत्र

प्रधान पद के तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन पत्र

Sat, 16 Mar 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पद के तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जिला बार एसोसिएशन के पांच अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर प्रधान पद के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जबकि नामांकन की आखिरी तिथि 16 मार्च है। चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रधान, उप प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। अभी तक प्रधान पद के लिए तीन, उपप्रधान व सचिव के लिए दो-दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करवाए हैं। अभी तक संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। बचे हुए उम्मीदवार शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। क्योंकि 16 मार्च की शाम को निर्धारित किए गए समय तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे और नामांकन पत्रों की छटनी 18 मार्च को दोपहर एक बजे तक की जाएगी। उसके बाद 19 मार्च दोपहर एक बजे से तीन बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। 5 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रधान पद के लिए ताल ठोकने वाले तीनों उम्मीदवार जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं।


इन उम्मीदवारों ने किए नामांकन
प्रधान पद के लिए
- एडवोकेट यशपाल सैनी
- एडवोकेट कृष्ण कादियान
- एडवोकेट अजीत सिंह सोलंकी
उप प्रधान :
- एडवोकट राजकुमार वत्स
- एडवोकेट धर्मेंद्र
सचिव पद के लिए
- एडवोकेट कपिल चौहान
- एडवोकेट संदीप डबास

चीफ आरओ व आरओ नियुक्त
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चीफ आरओ व आरओ नियुक्त कर दिए गए हैं। एडवोकेट ओम प्रकाश गोयल को चीफ आरओ व एडवोकेट त्रिभुवन कश्यप, एडवोकेट कृष्ण सुहाग, एडवोकेट सुखबीर सिंह कादियान, एडवोकेट अजय डागर, एडवोकेट नीरज सहरावत व एडवोकेट सुंदर सिंह खंडेलवाल को आरओ नियुक्त किया गया है। वहीं जिला बार एसोएिशन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश गोयल ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के तीन पदों के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed