फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फिर बदला मौसम, बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठंडक

फिर बदला मौसम, बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठंडक

Fri, 15 Mar 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
फिर बदला मौसम, बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठंडक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मार्च माह की शुरुआत से ही मौसम पल-पल बदल रहा है। कभी तेज धूप खिलने से तापमान बढ़ता है तो कभी बारिश से ठंड बढ़ जाती है। इस सप्ताह की शुरुआत में मौसम कहीं हद तक खुल गया था, अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन बीते दो दिनों से मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। वीरवार की सुबह तो इलाके में बूंदाबांदी हुई। कुछ देर बाद बूूंदाबांदी तो थम गई लेकिन आसमान में शाम तक बादल छाए रहे, सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हुए। ठंडी हवा और बूंदाबांदी के कारण मौसम में फिर से ठंडक घुल गई। दोपहर के समय तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने कहा कि वीरवार को इलाके में ज्यादा बारिश नहीं हुई। फिलहाल कहीं भी नुकसान की स्थिति नहीं है। तेज बरसात होती है तो सरसों को नुकसान हो सकता है। उधर, मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को भी इलाके में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। आम आदमी पर भले ही इस मौसम से कोई फर्क नहीं पड़ रहा हो, लेकिन किसानों की चिंता जरूर बढ़ गई है। इन दिनों सरसों की फसल पकाई पर है। बहादुरगढ़ उपमंडल में लगभग 3 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की फसल है। ज्यों ही आसमान में बादल घिरते हैं, इन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ जाती हैं। यदि तेज बारिश होती है तो इनकी सरसों की फसल नष्ट हो जाएगी।


तेज धूप नहीं हुई तो गेहूं की फसल को होगा फायदा
यदि बारिश नहीं होती और मौसम इसी तरह ठंडा रहता है तो गेहूं की फसल को लाभ होगा। किसान रवींद्र ने बताया कि मार्च माह के मध्य से तापमान बढ़ने लगता है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार का मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल है। यदि मौसम इसी तरह ठंडा रहता है तो दाना मजबूत और मोटा होगा। इससे पैदावार अच्छी होगी, बशर्तें बारिश न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed