फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   परशुराम चौक के सुंदरीकरण से शहर को मिलेगी पहचान: संजय छपारिया

परशुराम चौक के सुंदरीकरण से शहर को मिलेगी पहचान: संजय छपारिया

Tue, 05 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
परशुराम चौक के सुंदरीकरण से शहर को मिलेगी पहचान: संजय छपारिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने सोमवार को भगवान परशुराम चौक के नवीनीकरण और सुंदरीकरण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। आयोजन की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा प्रधान कुलदीप जोशी ने की। उनके अलावा सभा के सभी सदस्यों ने इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों और चेयरमैन का आभार जताया।

चेयरमैन ने बताया कि इस चौक का सुंदरीकरण 15.56 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसमें वाटर प्रूफ रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी। चौक का सर्कल कम करते चौक के चारों तरफ ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा। इसके अलावा चौक के बीच में आधुनिक फव्वारे लगाए जाएंगे। यह चौक शहर का मुख्य चौक है। यहां से प्रतिदिन हजारों छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। चौक का सुंदरीकरण होने से शहर को अलग पहचान मिलेगी। इस मौके पर मनफूल रावलधिया, अजय कौशिक, भोजराज शास्त्री, राधेश्याम बिकानेरिया, सतबीर गौड़, भगवत भारद्वाज, देवकी नंदन, राजकुमार वशिष्ठ, राम सिंह शर्मा, राजकुमार जेई, शशीकांत भारद्वाज, सुबेदार दिलबाग, रविंद्र रामलवास, दिलबाग चेयरमैन, पवन गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, महेश सचिव, सुशील, रंजू गौड़, सुधीर स्वामी, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी, पार्षद मनोज वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र सांगवान, पार्षद रोहित राजपूत, पार्षद महेश गुप्ता, पार्षद रविंद्र सिंह गुप्ता, पार्षद विनोद कुमार, पार्षद कुलदीप गांधी, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम, पार्षद विरेंद्र पप्पू व पार्षद प्रतिनिधि जयसिंह लांबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed