{"_id":"5c7d7472bdec2214154e8fe7","slug":"151551725682-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। महाशिवरात्रि का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। करीब 130 मंदिरों में पचास हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बम-बम के जयकारे लगाए। इस पर्व के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं, बच्चों और आम लोगों ने मंदिरों में पूजा की। शहर के बालावाला मंदिर, पुराना सिविल अस्पताल रोड स्थित बड़ा शिव मंदिर, ढाणी रोड शिव मंदिर, अनाज मंडी बैक साइड स्थित मंदिर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बने शिव मंदिरों में करीब पचास हजार से ज्यादा की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इस दौरान शहर में शिव की महिमा पर आधारित झांकियां भी निकाली गई।
शहर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के चरखी दादरी केंद्र के शांतिकुंज में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रकाश कुंज स्थल पर महाशिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक रहस्यों और मनाये जाने की वास्तविक विधि से श्रद्धालुओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी प्रेमलता ने कहा कि शिव जयंती बड़ा उत्सव है। इस दौरान डीआरके पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या जसवीर, बबीता गहलौत,नाबार्ड प्रतिनिधि करतार सिंह, एडवोकेट मान जैन, भाजपा प्रदेश सचिव किरण कलकल मौजूद रहे।
बाजारों से निकाली चैतन्य झांकी
शिव और शंकर में महान अंतर की चैतन्य झांकी निकाली गई। इस दौैरान भक्त हाथों में शिव बाबा का ध्वज और बैनर लेकर चल रहे थे। शिव बाबा के गुणों पर आधारित नारे लगाए गए। शिवस्मृति के गीत गाए गए। शिव अवतरण संदेश शांति यात्रा प्रकाश कुंज से शुरू होकर बस स्टैंड, झाडू़ सिंह चौक, फव्वारा चौक, हीरा चौक, अनाज मंडी, सब्जी मंडी आदि से होते हुए वापिस सेवाकेंद्र पर संपन्न हुई। लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी राजकुमारी पूजा, प्रियंका ने शिवभक्तों को शिव महिमा के बारे में बताया।
विज्ञापन
मकड़ाना धाम पर किया पूजा पाठ
गांव मकड़ाना स्थित श्रीश्याम मंदिर धाम परिसर में स्थित शिवालय में महाशिवरात्रि पर पूजा पाठ का आयोजन किया गया। भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। व्रतधारियों ने भगवान शिव से देश में अमन शांति बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। देश के सैनिकों और सेना को ताकत मिले ताकि सेना आतंकवाद को खत्म कर सके। शक्ति स्वरूप पूजा में शामिल महंत चरणदास महाराज, ठेकेदार नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक भारद्वाज ने कहा कि भगवान शिव देश में शांति बनाए रखें। इस दौरान विश्व शांति के लिए शिव के निमित्त भक्तों ने उपवास रखा और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर बबल, ध्यान दास, कर्मदास, अरुण, अंजू शर्मा, सविता, कविता, सुमन, राज, किरण व मंजू आदि मौजूद थे। शिवरात्रि पर्व पर परशुराम चौक समीप स्थित प्राचीन बड़ा शिव मंदिर के सामने मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 फुटकर दुकानें लगीं। इन दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। सबसे अधिक मांग खिलौनों की रही।