{"_id":"5bf1b766bdec22699f127881","slug":"151542567782-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 बसों को बुकिंग कर परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 बसों को बुकिंग कर परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। ग्रुप-डी की परीक्षा के लिए शनिवार शाम और रविवार सुबह 1500 उम्मीदवारों को लेकर रोडवेज डिपो की 22 बसें विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुई। इस वजह से लोक रूट पर बसों की ट्रिप कम कर दी गई। जिस रूट पर तीन बसें चलती थी वहां दो बसें चलानी पड़ी। इससे आम यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। गत तीन दिनों के दौरान डिपो को अतिरिक्त रूप में 10 लाख रुपये से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हुई है।
रोडवेज डिपो में रविवार को भी बसों की कमी बनी रही। परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल बस चलाने के बाद बसों की सीमित संख्या ही बची रही। रविवार को दैनिक यात्रियों की संख्या करीब चार-पांच हजार कम होने की वजह से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन फिर भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बसों की कमी केे चलते करीब दो हजार से अधिक लोगों को निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। चरखी दादरी डिपो में इस समय बसों की कमी बनी हुई है। इसके चलते ही दूसरे राज्यों में प्रमुख शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। परीक्षार्थियों की परेशानियों के मद्देनजर रोडवेज ने शनिवार रात को चंडीगढ़ के लिए पांच स्पेशल बसें चलाईं। सुबह तीन से चार बजे तक परीक्षा केंद्रों वाले विभिन्न रूटों पर 22 बसें रवाना की गई। शनिवार रात और रविवार सुबह तक कैथल, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत आदि रूटों पर परीक्षार्थियों के लिए 22 बसें चलाई गई। इन 22 बसों के लिए करीब 1500 उम्मीदवारों ने एडवांस बुकिंग करवा दी थी। डिपो की 22 बसें परीक्षा केंद्रों पर जाने से लोकल रूटों की सेवाएं बुरी तरह चरमराई रही। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार चरखी दादरी डिपो में 99 बसें हैं। रूटीन में 90 बसें ही सड़कों पर दौड़ती हैं।
किस रूट पर कितनी चली बसें
दादरी-फरीदाबाद - 2
दादरी- कुरूक्षेत्र -4
दादरी-गुरूग्राम -1
दादरी-करनाल -1
दादरी=यमुनानगर -3
दादरी-कैथल -1
दादरी-हिसार- 1
दादरी-पानीपत-1
दादरी-अंबाला -3
दादरी-चंडीगढ़ -5
अतिरिक्त 10 लाख से अधिक के राजस्व की प्राप्ति
डिपो को पिछले तीन तीनों के दौरान करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा सरकारी राजस्व की प्राप्ति हुई है। इन तीन दिनों के दौरान प्रतिदिन करीब तीन लाख से ज्यादा राजस्व मिला है। झोझूकलां, सतनाली रूट व दिल्ली रूट पर बसों की ट्रिप कम की गई। इसके अलावा गांवों के लोकल रूट भी कम किए गए। परीक्षा के दौरान नारनौल व महेंद्रगढ़ को जाने वाले यात्रियों को शाम के समय बसें कम मिल रही हैं। शाम की शिफ्ट में जीटी रोड बेल्ट स्थित परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर लौट रहे उम्मीदवारों को डिपो से नारनौल व महेंद्रगढ़ के लिए बसें नहीं मिलने से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। इस रूट पर रात के समय दादरी से नारनौल तक बस सेवा शुरू करने की जरूरत है।
विज्ञापन
:::
सुबह तीन बजे से ही बसों को रवाना करना शुरू कर दिया था। उम्मीदवारों के लिए बसों की कमी नहीं होने दी जा रही है। परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचाया जा रहा है। लोकल रूटों पर कुछ बसों की ट्रिप कम करनी पड़ी हैं। - धनराज कुंडू, जीएम