{"_id":"5bd8b086bdec22697455780b","slug":"151540927622-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से छात्रा गिरी तो निजी चालक वाहन लेकर थाने में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से छात्रा गिरी तो निजी चालक वाहन लेकर थाने में घुसा
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। बस अड्डे पर एक निजी बस में चढ़ते समय कालेज की छात्रा अचानक गिर गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने बस को घेर लिया। वहीं, स्थिति को भांपकर चालक बस को लेकर थाने में घुस गया। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया। चालक ने गेट पर लटके छात्रों की भीड़ की वजह से छात्रा गिरने की बात कही। करीब आधे घंटे तक हंगामा की स्थिति बनी रही। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद ही बस रोहतक के लिए रवाना हुई।
मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे दादरी से रोहतक जा रही निजी बस उप तहसील कार्यालय के पास रुकी। रोहतक की तरफ जाने वाले विद्यार्थी काफी देर से बस आने का इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि बस का इंतजार कर रहे छात्र और छात्राएं चढ़ने के लिए जैसे ही बस के पास पहुंचे तो चालक ने बस चला दी। इससे बस में चढ़ने का प्रयास कर रही एक छात्रा चलती बस से गिर गई। छात्रा के गिरने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने बस को रोहतक दादरी मुख्य मार्ग पर थाने के सामने ही रुकवा लिया। ग्रामीण चालक को बस से नीचे उतारने लगे लेकिन चालक ने घबराकर बस को थाने के अंदर ले जाकर खड़ा कर दिया। थाने में ग्रामीणों ने बताया कि चालक की लापरवाही के चलते ही छात्रा गिरी है। वहीं, चालक ने कहा कि बस में काफी भीड़ होने के कारण छात्र बाहर लटके थे। इस वजह से छात्रा गिरी है। काफी देर दोनों तरफ से बहस होने के बाद करीब आधे घंटे बाद बस को रवाना किया गया। इस बारे में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई।