{"_id":"5b58cc7b4f1c1b6e118b5a3a","slug":"151532546171-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ो वार्डों में हो रही दूषित पेयजल की आपूर्ति, महिलाओं ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ो वार्डों में हो रही दूषित पेयजल की आपूर्ति, महिलाओं ने जताया रोष
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। वार्ड 12 और 14 के बाशिंदों को जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा उठाना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से जहां इन वार्डों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है तो वहीं सीवरेज लाइनें ओवरफ्लो होने से दूषित पानी भी घरों में जमा हो रहा है। विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे लोगों में विभाग के प्रति गहरी नाराजगी बनी हुई है। बुधवार को वार्ड 14 की महिलाओं ने विभाग की अनदेखी पर रोष जाहिर किया।
वार्ड 14 के लोगों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेयजल लाइन ठीक करने के लिए यहां गड्ढा खोदा था लेकिन इसे मिट्टी डालकर विभाग ने बंद नहीं किया। वहीं, यहां लीकेज की समस्या भी जस की तस बनी हुई है। इसके चलते लोगों के घरों में सीवरेज मिक्स दूषित व बदबूदार पानी पेयजल सप्लाई में पहुंच रहा है। वार्डवासी सूरज सिंह, धीरज कुमार, सुपारी देवी, तारावती, खजानी देवी, शांति देवी, मनीषा, उर्मिला व रेखा ने बताया कि सप्लाई में आया पानी को वो किसी काम में प्रयोग नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पानी संबंधी घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें टैंकर डलवाना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि विभाग को समस्या के बारे में कई बार फोन के माध्यम से अवगत करवाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
वहीं वार्ड 12 में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। मैनहोल से निकला दूषित पानी गलियों में फैलने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई तो सीवर बैक मारने से घरों के अंदर तक दूषित पानी पहुंच जाता है। स्थानीय पार्षद विनोद कुमार ने बताया कि समस्या को लेकर वो कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा चुका है। लेकिन विभाग के अधिकारी हमेशा समाधान का आश्वासन देते रहते है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वो लोगों को साथ लेकर आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
हम सीवरेज और पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत है। जल्द ही दोनों वार्डों की समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
-मुकेश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग