{"_id":"5b50e6c94f1c1b1e308b5bfc","slug":"151532028617-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनक्रांति रथ यात्रा से विरोधियों की नींद हराम : सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनक्रांति रथ यात्रा से विरोधियों की नींद हराम : सांगवान
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनक्रांति रथ यात्रा से विरोधियों की नींद हराम : सांगवान
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चल रही जनक्रांति रथ यात्रा से विरोधी पार्टियों की नींद हराम हो गई है। विरोधी नेताओं को सपनों में भी चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिखाई देने लगे हैं। सांगवान वीरवार को गांव बरसाना में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा है इससे स्पष्ट है कि हरियाणा में शीघ्र ही सत्ता परिवर्तन होने वाला है। सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि चार साल के दौरान कौन-कौन से बड़े प्रोजेक्ट लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत और नीति दोनों में ही खोट है जिसकी वजह से किसान कर्जवान हुआ है और बर्बादी की कगार पर है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने और नौकरी न मिल पाने की सूरत में 9000 रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन अब चार साल बीत चुके हैं हर वर्ष दो करोड़ नये रोजगार मिलना तो दूर लोगों को अपनी नौकरी बचाना मुश्किल पड़ रहा है। इस अवसर पर इंद्रजीत, हरिप्रकाश, ओमप्रकाश, हरिसिंह, पूर्व सरपंच वेद सिंह, महीपाल, ब्रह्मप्रकाश यादव, मनोज, हिम्मत, देवेंद्र सिंह, रामपाल व सज्जन सिंह आदि उपस्थित थे।