फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   45 मिनट में सिमटा अतिक्रमण अभियान, दस मिनट बाद ही बने पहले वाले हालात

45 मिनट में सिमटा अतिक्रमण अभियान, दस मिनट बाद ही बने पहले वाले हालात

Tue, 17 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
45 मिनट में सिमटा अतिक्रमण अभियान, दस मिनट बाद ही बने पहले वाले हालात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
करीब एक साल के इंतजार के बाद शहर में शुरू हुआ अतिक्रमण अभियान पहले दिन 45 मिनट में ही सिमट गया। दुकानदारों और रेहड़ीवालों का सामान जब्त कर टीम के नगर परिषद कार्यालय में 4.45 पर लौटते ही बस स्टैंड रोड पर पहले जैसे हालात बन गए। हालांकि अभियान के दौरान नगर परिषद टीम ने करीब 150 मीटर के दायरे में बस स्टैंड रोड के दोनों ओर बनी दुकानों और यहां लगने वाली रेहड़ियां से करीब एक ट्राली सामान जब्त किया। अभियान के दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने दुकानदारों के फोटो लिए तो वहीं दुकानदारों ने नगर परिषद टीम की वीडियो भी बनाई। अभियान के दौरान दुकानदारों से नप टीम की थोड़ी कहासुनी भी हुई लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए बीच-बचाव कर सामान जब्त कराया।
नगर परिषद अधिकारियों के निर्धारित शेड्यूल मुताबिक सोमवार दोपहर चार बजे नगर परिषद की 15 सदस्यीय टीम ने नप कार्यालय के सामने से ही अभियान शुरू कराया। इस टीम में सचिव रामकरण भारद्वाज, टैक्स सुपरिंटेंडेंट प्रशांत कुमार और सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा भी शामिल थे। अभियान चलाने से पहले दोपहर करीब एक बजे नगर परिषद ने बस स्टैंड रोड पर मुनादी भी कराई लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। नप टीम के सड़क पर उतरने के बाद ही दुकानदारों ने अपना सामान उठाना शुरू किया तो वहीं रेहड़ीवाले तंग गलियों में घुसते नजर आए। करीब सवा चार बजे ट्रैफिक प्रभारी पवन सिंह भी अपनी टीम के साथ बस स्टैंड रोड पर पहुंच गए।
विज्ञापन

नगर परिषद टीम ने बस स्टैंड के सामने से होते हुए परशुराम चौक पहुंची और फिर यहीं से यू-टर्न ले लिया। परशुराम चौक के समीप बनी दुकानों पर नप टीम ने नरमी बरती और दुकानदारों को सामान उठाने के लिए पूरा समय दिया। करीबन 15 मिनट नप और पुलिस टीम यहां खड़ी रही और इस दौरान दुकानदारों ने टीम का वीडियो भी बनाया। इसके बाद नप टीम आगे बढ़ गई और फिर बस स्टैंड के सामने पहुंचकर सख्ती अपनाई। करीब 4.45 पर अभियान खत्म कर दिया लेकिन इससे ठीक पहले सामान से लदी एक रेहड़ी भी नप टीम ने जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान उठाने के बाद नजर आए पांच फुट के चबूतरे
नगर परिषद सचिव का कार्यभार संभालने वाले रामकरण भारद्वाज पहली दफा अतिक्रमण के लिए फील्ड में उतरे। नप टीम को देखकर दुकानदारों ने बाहर रखा अपना सामान उठाया तो नप टीम का पांच फुट के तक के चबूतरे नजर आए। टैक्स सुपरिंटेंडेंट प्रशांत कुमार ने तुरंत इसकी जानकारी सचिव को दी। इस पर नप सचिव ने इन चबूतरों को तुड़वाने के लिए जल्द ही अभियान शुरू करने के मौके पर ही निर्देश दे दिए।
आज से सुबह और शाम चलेगा अभियान
नप टीम के अभियान में पहले दिन महज औपचारिकताएं ही हुई। अभियान खत्म होने के बाद ट्रैफिक प्रभारी व नप सचिव की कार्यालय में अतिक्रमण को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि शहर में एक दिन में दो बार अभियान चलाया जाए। सचिव रामकरण भारद्वाज ने बताया कि एक बार सुबह दस बजे और दोबारा दोपहर तीन बजे अभियान मंगलवार से चलाया जाएगा और आगे भी इस शेड्यूल को बरकरार रखा जाएगा।


आज अभियान का पहला दिन था और हमने करीब एक ट्राली से अधिक सामान जब्त किया है। यह अभियान जारी रहेगा और मंगलवार से हम दो बार दिन में अभियान चलाएंगे। इस बार किसी रेहड़ीवाले या दुकानदार का सामान बाहर मिला तो इसे बिना चेतावनी दिए जब्त किया जाएगा।
रामकरण भारद्वाज, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed