फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दूषित पानी की आपूर्ति से रोष, जलघर पर जलघर पर धरना की दी चेतावनी

दूषित पानी की आपूर्ति से रोष, जलघर पर जलघर पर धरना की दी चेतावनी

Mon, 09 Jul 2018 06:09 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
दूषित पानी की आपूर्ति से रोष, जलघर पर जलघर पर धरना की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड-8 में सीवरयुक्त दूषित पानी सप्लाई होने से लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों को महंगे दामों पर पानी का कैंपर खरीद कर पीना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द ही समाधान न होने पर जलघर पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
विभाग को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरी नाराजगी बनी हुई है। लोगों ने विभाग अधिकारियों से वार्ड में शुद्ध पानी सप्लाई करने की मांग की है। शहर के वार्ड-8 स्थित आदर्श धर्मशाला के आसपास की बस्ती में पिछले एक माह से दूषित पानी सप्लाई होने से वार्डवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर वे कई बार जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं और अपनी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। लेकिन समस्या समाधान के लिए अभी तक कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों से तीन दिन में समस्या समाधान ने होने पर चंपापुरी स्थित मेन जलघर पर सामने धरना दिए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले, वार्ड वासी
घरों में लगातार दूषित पानी सप्लाई होने से बीमारी बढ़ने का अंदेशा बना हुआ हैं। वहीं, घरों में लगे आरओ फिल्टर भी इस दूषित पानी से खराब होने लगे हैं जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि यथाशीघ्र पानी की लाइन को ठीक करवाए।
- कमलेश देवी।

सप्लाई में आया पानी काले रंग का होता है। पानी से दुगंर्धं से भी आती है। इस पानी को पीना तो दूर कपड़े भी साफ नहीं किए जा सकते। विभाग ने इस पर जल्द काम करना चाहिए। शुद्ध पानी की आपूर्ति करनी चाहिए।
- मीनू देवी।

वार्ड में पिछले एक माह से दूषित पानी सप्लाई होने से हर रोज 15 से 20 रुपये में पानी का कैंपर खरीदना पड़ रहा है। वहीं, नहाने व कपड़े धोने के लिए पानी हैंडपंप से लाना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
- रेशमी देवी।

एक तो विभाग दो दिन में एक बार पानी की सप्लाई कर रहा है। वहीं, सप्लाई के दिन भी दूषित पानी आने से लोगों में विभाग के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। गर्मी के मौसम में पीने का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। विभाग को चाहिए शुद्ध पानी की आपूर्ति करवाए।

- प्रिया देवी।

वर्जन
जहां से भी दूषित पानी आपूर्ति की शिकायत मिलती है। तत्काल उसका समाधान करवा दिया जाता है। अगर ऐसी बात है तो जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
- मंदीप कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed