फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नीचे लटक रहे 11 हजार केवी के तार, महिला व युवक को लग चुका है करंट

नीचे लटक रहे 11 हजार केवी के तार, महिला व युवक को लग चुका है करंट

Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नीचे लटक रहे 11 हजार केवी के तार, महिला व युवक को लग चुका है करंट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
घिकाड़ा चौक के समीप पिछले पांच माह से बिजली की 11 हजार वॉल्टेज के तार जमीन से महज कुछ फुट की ऊंचाई पर लटक रही है। इसके चलते हादसे भी हो चुके हैं और इसके बावजूद बिजली निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। स्थानीय लोगों को कहना है कि हादसों का पर्याय बनी हाई वॉल्टेज तार के संबंध में वो कई दफा निगम अधिकारियों को शिकायत सौंप चुके हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया है। इसके चलते लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष पनप रहा है। उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से समस्या पर संज्ञान लेकर समाधान की मांग की है।
वार्ड-19 स्थित घिकाड़ा चौक के पास पिछले पांच माह से 11 हजार वॉल्ट की बिजली तार निर्धारित पैमाने से काफी नीचे लटक रही है। एक महिला समेत दो लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके है। पांच माह में दो बार हादसे होने के बाद भी बिजली विभाग ने संज्ञान नहीं लिया है। स्थानीय निवासी श्रीभगवान कृष्ण कुमार, मंजीत, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि तारों को दुरुस्त कराने के लिए विभाग को लिखित व मौखिक शिकायतें सौंपी जा चुकी है। समस्या का निदान करना तो दूर निगम अधिकारी या कर्मचारी अब तक मौका देखने भी नहीं आए हैं। विभाग के इस ढुलमुल रवैये के कारण लोगों में बिजली निगम के खिलाफ गहरा रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर लेकर गुजर रहे युवक और पानी भर रही महिला को लगा करंट
लगभग चार माह पहले स्थानीय निवासी विकास अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर अपने घर जा रहा था। जब वह यहां से गुजरा तो तार की चपेट में आ गया और उसे करंट का जोरदार झटका लगा। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। घायल का उपचार रोहतक पीजीआई में करवाया गया। कुछ समय पहले संतोष नामक महिला इसके नीचे खड़े टैंकर से पानी भर रही थी इसी दौरान उसे भी करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। अगर घिकाड़ा चौक पर बिजली तार नीचे लटक रही है तो तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों को भेजकर इन्हें ऊपर उठवाया जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बिजली निगम प्रयासरत हैं।
- कुलदीप सिंह, एसडीओ बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed