{"_id":"5a04ae904f1c1bf3538bc3e7","slug":"151510256272-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटूराम नगर में अवैध गर्भपात केंद्र का हुआ भंडाफोड़, स्वास्थ्य विभाग व सीएम फ्लाइंग ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटूराम नगर में अवैध गर्भपात केंद्र का हुआ भंडाफोड़, स्वास्थ्य विभाग व सीएम फ्लाइंग ने मारे छापे
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर सीएम फ्लाइंग ने शहर के छोटूराम नगर में चल रहे अवैध क्लीनिक व गर्भपात केंद्रों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध रूप से चल रहे एक गर्भपात केंद्र का भंडाफोड़ हुआ। खास बात यह रही कि इस केंद्र से एक सरकारी अस्पताल में एएनएम भी मौके पर मिली। केंद्र से टीम ने गर्भपात करने का सामान और दवाइयां भी बरामद कर ली हैं। साथ ही केंद्र को सील कर दिया गया है। एएनएम के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
शहर में मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते व स्वास्थ्य विभाग ने जैसे ही दस्तक दी। चारों तरफ अवैध रूप से क्लीनिक खोलकर बैठे चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। टीम सबसे पहले शहर के छोटूराम नगर में पहुंची। यहां पर अवैध रूप से डेढ़ दर्जन के करीब डॉक्टरों की दुकानें हैं। यहां पर टीम ने लगभग आधा दर्जन क्लीनिक पर छापेमारी की। टीम जैसे ही गीतांजलि हेल्थ क्लीनिक पर पहुंची तो यहां बैठी चिकित्सक गीता के हाथ-पांव फूल गए। टीम ने जांच की तो गीता के बैग से चिकित्सकों को गर्भपात कराने वाली दवाइयां मिली।
क्लीनिक पर गीता ने की बैग छीनने की कोशिश
जब स्वास्थ्य विभाग की टीम गीतांजलि क्लीनिक पर चेकिंग कर रही थी तो गीता उसी समय अपने बैग को लेकर बाहर की तरफ जाने लगी। मगर टीम ने उसे तुरंत रोका और उसके बैग की चेकिंग शुरू की। बैग में गर्भपात कराने वाली प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद हुई। एक के बाद एक अलग-अलग तरह की दवाइयां जब उसके बैग से निकलने लगी तो गीता बौखला गई। गीता ने टीम से बैग व दवाइयां छीनने की कोशिश की। मगर टीम के हाव-भाव देखकर वह शांत हो गई।
विज्ञापन
गीता जाखौदा के सरकारी अस्पताल में है एएनएम
छोटूराम नगर में जिस गीतांजलि हेल्थ क्लीनिक पर गीता मिली है। वह बहादुरगढ़ के गांव जाखोदा के अस्पताल में एएनएम के तौर पर कार्यरत है। खास बात यह है कि सरकारी नौकरी पर रहते हुए कोई भी प्राइवेट प्रेक्टिस नहीं कर सकता। मगर गीता टीम के छापेमारी के दौरान उक्त क्लीनिक पर मौजूद थी। गीता से बार-बार पूछने पर गीता केवल यही जवाब दे रही थी कि इस क्लीनिक को वह नहीं चलाती।
कई क्लीनिक संचालकों के पास नहीं मिले कागजात
वर्षों से चल रहे चिकित्सा के इस गोरखधंधे में लिप्त लोगों के पास कोई कागज पत्र नहीं मिला। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले इन कथित चिकित्सकों को दबोच लिया गया है। शहर में झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की।
प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों की भी खैर नहीं
बहादुरगढ़ शहर में अवैध रूप से चला रहे प्रतिबंधित दवाइयों का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं है। सीएम फ्लाइंग ने क्लीनिक पर छापेमारी की और प्रतिबंधित दवाइयां भी क्लीनिक से प्राप्त की हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक संचालकों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया और क्लीनिक संचालकों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी गई।
ये रहे टीम में शामिल
सीएम फ्लाइंग टीम में दिनेश ढाका, एएसआई राजेश, जितेंद्र व स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. एचएल त्रिपाठी, डॉ. सरिता शामिल रहे। उन्होंने क्लीनिकों पर बारीकी से जांच पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार कई दिनों तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जो भी कानून के नियमों की पालना नहीं करेगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई प्रतिबंधित दवाइयां बेचता है तो संविधान में 3 साल की सजा का प्रावधान है लेकिन झोलाछाप डॉक्टर बेखौफ होकर नशीली दवाइयों का कारोबार चला रहे हैं।
छोटूराम नगर में अवैध गर्भपात केंद्र का भंडाफोड़
- स्वास्थ्य विभाग व सीएम फ्लाइंग ने मारे छापे
-गीतांजलि हेल्थ क्लीनिक के नाम चल रहा था गर्भपात केंद्र
-क्लीनिक से गर्भपात करने का सामान और दवाइयां बरामद
-सरकारी अस्पताल में एएनएम भी मौके पर मिली
-संयुक्त कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप
---फोटो 8 : महिला चिकित्सक गीता के बैग को चैक करती डॉ. सरिता।
---फोटो 9 : गीता को बैग से दूर रहने की हिदायत देते स्वास्थ्य विभाग की टीम के अधिकारी।
---फोटो 10 : गीता के बैग से मिली अवैध दवाईयां।
---------------